Site icon desh 24×7

रोटी बैंक सोसायटी ने जरूरतमंदों को किया वस्त्र वितरण और उपयोगी सामग्री*

रोटी बैंक सोसायटी ने जरूरतमंदों को किया वस्त्र वितरण और उपयोगी सामग्री* - बांदा, उत्तर प्रदेश

बाँदा- को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने मानवता और सेवा का अनुपम संदेश देते हुए मोहल्ला धीरज नगर छोटा बाईपास बांदा में एक वृहद सेवा अभियान आयोजित किया। इस दौरान लगभग 350 जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ी,किताबें, पर्स, जूते-चप्पल सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री वितरित की गई। रोटी बैंक सोसाइटी हर रविवार विगत 08 वर्षों से जरूरतममंदों की मदद करती चली आ रही है।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा केवल रिश्तों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरत के समय किसी का हाथ थामना ही सेवा का सबसे सुंदर रूप है।
कार्यक्रम का आयोजन बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समाजसेवी रोहित मोहल्ला धीरज नगर छोटा बाईपास बांदा के सहयोग से मोहल्ला धीरज नगर छोटा बाईपास बांदा, थाना कालूकुआँ, ब्लॉक बड़ोखर, तहसील व जनपद बाँदा में यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
बाँदा शहर के जागरूक एवं सामाजिक सरोकार रखने वाले नागरिकों द्वारा दान स्वरूप उपलब्ध कराए गए वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाई गई। वितरण के साथ-साथ संगठन के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम ने धीरज नगर के लोगों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया।

कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी के शाखा प्रमुख खाईपार इरफ़ान खान ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं मोहल्ले वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।
कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री पाकर धीरज नगर वासियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बाँदा रोटी बैंक की पूरी टीम को दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा
इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख खाईपार इरफ़ान खान, उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, सदस्य जीतेंद्र यादव,सचिन साहू सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रविवार सेवा दिवस पर बाँदा रोटी बैंक का यह सेवा अभियान एक बार फिर साबित कर गया कि सच्ची दोस्ती वही है, जो जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद, सम्मान और मुस्कान लेकर आए।

Exit mobile version