जबलपुर
यातायात, साइबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर दल्लीराजहरा में होगा विशेष जागरूकता अभियान।
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

यातायात, साइबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर दल्लीराजहरा में होगा विशेष जागरूकता अभियान।
दल्लीराजहरा। जिला पुलिस बालोद, राजहरा व्यापारी संघ, राजहरा परिवहन संघ, पत्रकार संघ,अनाज किराना व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में यातायात नियम, साइबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर के जैन भवन चौक में 4 अक्टूबर शाम 4:00 बजे दिन रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस शिवर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण,हेलमेट वितरण, एवम नेत्र जांच भी किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित जीवन और अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।
आयोजकों ने बताया कि आज के समय में सड़क हादसे, ऑनलाइन ठगी और नशे की लत समाज के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। यातायात नियमों की अनदेखी से रोजाना कई जिंदगियां खतरे में पड़ रही हैं, वहीं साइबर अपराध के नए-नए तरीके लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी तरह नशे की आदत युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है।
इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस और विभिन्न संगठनों ने मिलकर जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व, साइबर ठगी से बचने के उपाय, अनजान लिंक और कॉल से सतर्कता तथा नशे से दूर रहने के संदेश दिए जाएंगे।
इस पहल में जिला पुलिस द्वारा लोगों को कानूनी जानकारी और बचाव के तरीके बताए जाएंगे, जबकि व्यापारी संघ, परिवहन संघ, पत्रकार संघ,अनाज किराना और चेंबर ऑफ कॉमर्स जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
आयोजकों ने नगर के सभी नागरिकों, व्यापारियों, वाहन चालकों और युवाओं से अपील की है कि वे इस जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध से सतर्क रहने और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
*बलदाऊ जी मंदिर में श्रीरामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस शबरी प्रसंग, राम-सुग्रीव मैत्री एवं लंका दहन का मंचन*…
पूरी खबर पढ़ें →बल्देवगढ़ ब्लॉक की गौशालाएं बनी कमाई का अड्डा? बेजुबानों के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट मिलीभगत के…
पूरी खबर पढ़ें →बल्देवगढ़ ब्लॉक की गौशालाएं बनी कमाई का अड्डा? बेजुबानों के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट मिलीभगत के…
पूरी खबर पढ़ें →बलदाऊ जी मंदिर में श्रीरामलीला महोत्सव के द्वितीय दिवस हुआ श्रीराम विवाह एवं वन गमन प्रसंग का मंचन…
पूरी खबर पढ़ें →कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर किसानों को हो सकती है धान बेचने…
पूरी खबर पढ़ें →बालोद। जिले के मरकाटोला घाट में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत…
पूरी खबर पढ़ें →