DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
इन्दौर

आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम रजही में ‘आंगन मिलन सेवा अभियान’ का भव्य आयोजन: मातृ-शिशु पोषण और स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

02 Oct 2026, 09:18 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम रजही में 'आंगन मिलन सेवा अभियान' का भव्य आयोजन: मातृ-शिशु पोषण और स्वास्थ्य पर दिया गया जोर - इन्दौर, मध्यप्रदेश

रजही ,दल्ली राजहरा – ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दिनांक 29/09/2026 को बालोद जिले के ग्राम रजही के आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा अभियान’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य, और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां:

• पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता (मेरी पौष्टिक थाली): महिलाओं को रोजमर्रा के भोजन में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, हरी सब्जियों और दालों को शामिल करने की जानकारी दी गई। ‘सुपोषित थाली’ और व्यंजन विधि की प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित आहार का महत्व समझाया गया।


• स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श:

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उपस्थित महिलाओं, गर्भवती माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व वजन माप किया गया। साथ ही, एनीमिया से बचाव, नियमित टीकाकरण और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।
• अन्नप्राशन संस्कार: कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रूप से गोद भराई की गई और छोटे शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।


• बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियां एवं खिलौना दान:

आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए खेल-कूद और चित्रकला जैसी मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें खिलौने, फल और पौष्टिक मिठाइयां वितरित की गईं।
• उत्कृष्ट सेवा सम्मान: समाज और बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिन/आशा दीदियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों, उनके अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।


आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में माँ सरस्वती की पुजा अर्चना के बाद उपस्थित सभी अतिथियों का पीला चाँवल से तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता देकर कार्यक्रम का आगाज हुआ |

कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमति सरोज सहारे पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें एक मजबूत व स्वस्थ आधार देना हमारी साझा जिम्मेदारी है। ‘आंगन मिलन सेवा अभियान’ के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सामुदायिक चेतना के एक प्रभावी केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है।

महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थियों ने बताया कि योजनाओं से मिली सहायता से वे अपनी और अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से परिवारों और समुदाय को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ते हुए बच्चों के पोषण को साझा जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया गया।

इस कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत रजही की रोजगार सहायिका श्रीमति कलिया मंडावी, पंच श्रीमति जयश्री ,ग्राम पंचायत सीएससी संचालक लाल मोहम्मद ,ग्राम पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रेशमा बाई गावड़े ,पटवारी श्रीमति सीमा,स्व सहायता समूह से श्रीमति यादबाई मानकर ,ग्राम पंचायत औपरेटर श्रीमति दुलेश्वरी ,मितानिन श्रीमति गंगा बाई एवं मान बाई,अमिता ठाकुर, पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमति सरोज सहारे एवं ग्रामीणो की उपस्थिति रही |

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़29 Sep

बल्देवगढ़ ब्लॉक की गौशालाएं बनी कमाई का अड्डा बेजुबानों के नाम पर लाखों सरकारी रुपए का बंदरबांट मिलीभगत आरोप निष्पक्ष जांच की मांग ग्रामीण जनों द्वारा

बल्देवगढ़ ब्लॉक की गौशालाएं बनी कमाई का अड्डा? बेजुबानों के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट मिलीभगत के…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़29 Sep

बल्देवगढ़ ब्लॉक की गौशालाएं बनी कमाई का अड्डा बेजुबानों के नाम पर लाखों सरकारी रुपए का बंदरबांट मिलीभगत आरोप निष्पक्ष जांच की मांग ग्रामीण जनों द्वारा

बल्देवगढ़ ब्लॉक की गौशालाएं बनी कमाई का अड्डा? बेजुबानों के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट मिलीभगत के…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़27 Sep

बलदाऊ जी मंदिर में श्री रामलीला महोत्सव के द्वितीय दिवस हुआ श्री राम विवाह एवं वन गमन प्रसंग का मंच

बलदाऊ जी मंदिर में श्रीरामलीला महोत्सव के द्वितीय दिवस हुआ श्रीराम विवाह एवं वन गमन प्रसंग का मंचन…

पूरी खबर पढ़ें →
इन्दौर26 Sep

एग्रीस्टैक और बकेटिंग पूर्ण कराने वाले किसान ही बेच सकेंगे धान

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर किसानों को हो सकती है धान बेचने…

पूरी खबर पढ़ें →
इन्दौर25 Sep

भीषण सड़क हादसाः मरकाटोला घाट् पर गेहूं भरे ट्रक ने ख़राब खड़ी हुई माजदा को मारी टक्कर, 6 की मौके मौत, 7 घायल

बालोद। जिले के मरकाटोला घाट में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़24 Sep

जनपद पंचायत बल्देवगढ प्रांगण में पंचायत सचिव से मारपीट करने का आरोप सचिवों में आक्रोश। दबंगों के होंसले बुलंद

जनपद प्रांगण में पंचायत सचिव से मारपीट का आरोप, सचिवों में आक्रोश दबंगों के होंसले बुलंद समीक्षा बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!