DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
जबलपुर

नागरिक तथा शहीद ब्लड बैंक की मेडिकल टीम से नीलम, लीना साहू, किरण सूर्यवंशी, हंशु साहू, दीपक साहू एवं शेख नियाज विशेष रूप से मौजूद रहे। डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की इस कुशल टीम

02 Oct 2026, 07:00 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

दल्ली राजहरा:
​राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर को 'रजा यूनिट फाउंडेशन' द्वारा एक विशाल 'सर्व समाज रक्तदान शिविर' का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर मुस्लिम समाज टाउनशिप स्थित मदरसे में आयोजित हुआ, जहाँ सुबह से ही रक्तदान करने के लिए सर्व समाज के युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

​कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर बापू और शास्त्री जी के आदर्शों को याद करते हुए किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि देश के इन महान नायकों का जीवन हमें निस्वार्थ जनसेवा और सामाजिक सौहार्द की प्रेरणा देता है, और इसी भावना को जीवंत रखने के लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

​सामाजिक समरसता की मिसाल बना आयोजन
टाउनशिप मदरसा परिसर में आयोजित इस शिविर ने कौमी एकता और सामाजिक समरसता की एक मिसाल पेश की। जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर सर्व समाज के लोगों ने एक साथ आकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर में आए रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए स्थानीय गणमान्य नागरिक और स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम मौजूद रही। डॉक्टरों की टीम ने सभी सुरक्षात्मक मानकों और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही रक्तदान प्रक्रिया संपन्न कराई।

​रक्तदाताओं का किया गया सम्मान
रजा यूनिट फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया, ताकि अन्य लोग भी जीवन रक्षा के इस महान कार्य के लिए प्रेरित हो सकें। संस्था ने इस सफल आयोजन के लिए मदरसे के प्रबंधन, मेडिकल टीम, सहयोगियों और सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

​रजा यूनिट फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि आगे भी इस तरह के जनहित और सामाजिक कल्याण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे, क्योंकि किसी की जान बचाना ही मानव धर्म का सबसे बड़ा कर्तव्य है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़29 Sep

बल्देवगढ़ ब्लॉक की गौशालाएं बनी कमाई का अड्डा बेजुबानों के नाम पर लाखों सरकारी रुपए का बंदरबांट मिलीभगत आरोप निष्पक्ष जांच की मांग ग्रामीण जनों द्वारा

बल्देवगढ़ ब्लॉक की गौशालाएं बनी कमाई का अड्डा? बेजुबानों के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट मिलीभगत के…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़29 Sep

बल्देवगढ़ ब्लॉक की गौशालाएं बनी कमाई का अड्डा बेजुबानों के नाम पर लाखों सरकारी रुपए का बंदरबांट मिलीभगत आरोप निष्पक्ष जांच की मांग ग्रामीण जनों द्वारा

बल्देवगढ़ ब्लॉक की गौशालाएं बनी कमाई का अड्डा? बेजुबानों के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट मिलीभगत के…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़27 Sep

बलदाऊ जी मंदिर में श्री रामलीला महोत्सव के द्वितीय दिवस हुआ श्री राम विवाह एवं वन गमन प्रसंग का मंच

बलदाऊ जी मंदिर में श्रीरामलीला महोत्सव के द्वितीय दिवस हुआ श्रीराम विवाह एवं वन गमन प्रसंग का मंचन…

पूरी खबर पढ़ें →
इन्दौर26 Sep

एग्रीस्टैक और बकेटिंग पूर्ण कराने वाले किसान ही बेच सकेंगे धान

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर किसानों को हो सकती है धान बेचने…

पूरी खबर पढ़ें →
इन्दौर25 Sep

भीषण सड़क हादसाः मरकाटोला घाट् पर गेहूं भरे ट्रक ने ख़राब खड़ी हुई माजदा को मारी टक्कर, 6 की मौके मौत, 7 घायल

बालोद। जिले के मरकाटोला घाट में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़24 Sep

जनपद पंचायत बल्देवगढ प्रांगण में पंचायत सचिव से मारपीट करने का आरोप सचिवों में आक्रोश। दबंगों के होंसले बुलंद

जनपद प्रांगण में पंचायत सचिव से मारपीट का आरोप, सचिवों में आक्रोश दबंगों के होंसले बुलंद समीक्षा बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!