Site icon desh 24×7

सहुरिया गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों ने सांसद को दिया धन्यवाद

सहुरिया गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों ने सांसद को दिया धन्यवाद - मधुबनी, बिहार

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री आर. पी. मंडल जी की अनुशंसा पर अंधराठाढ़ी प्रखंड के सहुरिया गांव में सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

इस महत्वपूर्ण पहल के लिए स्थानीय ग्रामीण सचिन हिंदुस्तानी, टुनटुन शर्मा, कृष्ण मोहन चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, शत्रुघ्न शर्मा, दिनेश राय सहित अन्य ग्रामीणों ने माननीय सांसद श्री आर. पी. मंडल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

Exit mobile version