DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

बाढ केतेज बहाव में नाव समेत बहा युवक,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला मछली पकड़ने के लिए नाव पर सो रहा था युवक,पीएसी ने नदी में चलाया सर्च ऑपरेशन;सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलि

04 Oct 2026, 02:00 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बाढ केतेज बहाव में नाव समेत बहा युवक,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला मछली पकड़ने के लिए नाव पर सो रहा था युवक,पीएसी ने नदी में चलाया सर्च ऑपरेशन;सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलि - बांदा, उत्तर प्रदेश

*बांदा से**केन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से मछली पकड़ने गया 35 वर्षीय युवक नाव समेत बह गया।रातभर चले घटनाक्रम के बाद रविवार सुबह युवक करीब पांच किलोमीटर दूर सिंधन कलां के नाव घाट पर सुरक्षित मिल गया।युवक के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।उधर,उसकी तलाश में पीएसी की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया।पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव निवासी जंग बहादुर निषाद (35) पुत्र भवानी शंकर निषाद रोज की तरह शनिवार शाम मछली पकड़ने के लिए जाल और नाव लेकर केन नदी गया था।वह अक्सर रात में नाव पर ही सो जाता था।शनिवार रात करीब 11 बजे तेज बारिश के बीच नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।इससे नाव तेज बहाव में बहने लगी और नाव पर सो रहा जंग बहादुर भी नाव समेत बह गया।रविवार सुबह तक युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई और पुलिस को सूचना दी गई।इसके बाद पीएसी की टीम ने केन नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।इसी बीच सिंधन कलां गांव के ग्रामीणों ने नाव घाट किनारे एक युवक के नाव के साथ मौजूद होने की सूचना पैलानी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान जंग बहादुर के रूप में की।जंग बहादुर के भाई चंद्रबली ने बताया कि उनका भाई सात भाइयों में दूसरे नंबर का है और नदी में मछली पकड़ने का काम करता है।वह रोजाना शाम को नाव लेकर नदी जाता था और उसी पर सोता था।

तेज बारिश और बाढ़ के कारण नाव बहकर सिंधन कलां के घाट तक पहुंच गई। युवक भी नाव पर सोता रहा और आंख खुलने पर नाव किनारे ले आया।कुकुवा खास से सिंधन कलां की दूरी करीब पांच किलोमीटर है।एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए पीएसी की टीम को नदी में लगाया गया था।रविवार सुबह वह सिंधन कलां के नाव घाट पर सुरक्षित मिल गया।युवक के सुरक्षित मिलने के बाद तलाश अभियान समाप्त कर दिया गया।

बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ताज़ा ख़बरें04 Oct

सिंगरौली पुलिस द्वारा अभियान जारी 11 वाहनों पर चालान कार्यवाही

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली **कनई बाईपास में पुलिस की सघन चेकिंग, 11 वाहनों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई**…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश04 Oct

*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट – मुआवजे की मांग*

*बांदा।* शहर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों की कमर टूट गई…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
error: Content is protected !!