DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
इन्दौर

एग्रीस्टैक और बकेटिंग पूर्ण कराने वाले किसान ही बेच सकेंगे धान

26 Sep 2026, 07:21 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एग्रीस्टैक और बकेटिंग पूर्ण कराने वाले किसान ही बेच सकेंगे धान - इन्दौर, मध्यप्रदेश
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर किसानों को हो सकती है धान बेचने में परेशानी
धान खरीदी को सुगम बनाने 18 नई उपार्जन केंद्र समितियों का गठन, पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश

बालोद, 24 सितंबर 2026/
धान खरीदी की तैयारियों और किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा के लिए आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित सभाकक्ष में संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बैठक में डीसीएस, एग्रीस्टैक और बकेटिंग सहित धान खरीदी से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एग्रीस्टैक एवं बकेटिंग के लंबित कार्यों में तेजी लाने और किसानों को समय पर इसकी जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हहें लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।

एग्रीस्टैक और बकेटिंग कराना जरूरी

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार धान बेचने के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन और आवश्यक बकेटिंग प्रक्रिया पूर्ण होना जरूरी है। जिन किसानों की यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उन्हें धान बेचने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को इसकी जानकारी समय रहते उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करा सकें।

गांव-गांव मुनादी कर किसानों को दी जाएगी जानकारी

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिन गांवों में एग्रीस्टैक और बकेटिंग का कार्य अभी अधूरा है, वहां कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर किसानों को इसकी जानकारी दी जाए। सूचना चस्पा करने सहित अन्य माध्यमों से भी किसानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों का एग्रीस्टैक और बकेटिंग पूरा हो चुका है, उनके परिवार के सह-खातेदारों की बकेटिंग भी समय पर कराई जाए, ताकि धान खरीदी के समय किसी प्रकार की समस्या न हो।

किसानों की सुविधा के लिए 18 नई उपार्जन केंद्र समितियां गठित

बैठक में सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को धान बेचने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष 18 नई उपार्जन केंद्र समितियों का गठन किया गया है। इससे किसानों को धान बेचने के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे और उपार्जन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश

धान खरीदी के दौरान बारदाने की कमी न हो, इसके लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सहकारिता विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सारथी पोर्टल सहित अन्य विषयों की भी समीक्षा

बैठक में सारथी पोर्टल, समितियों में चावल की उपलब्ध मात्रा, राशन चावल वितरण की स्थिति, डूबान क्षेत्र की स्थिति सहित अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय विषयों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

DESH 24X7 LIVE NEWS
टीकमगढ़24 Sep

जनपद पंचायत बल्देवगढ प्रांगण में पंचायत सचिव से मारपीट करने का आरोप सचिवों में आक्रोश। दबंगों के होंसले बुलंद

जनपद प्रांगण में पंचायत सचिव से मारपीट का आरोप, सचिवों में आक्रोश दबंगों के होंसले बुलंद समीक्षा बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
इन्दौर23 Sep

आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली , चपेट में आईं ग्राम पथराटोला की तीन महिलाएं

जिले के डौण्डी तहसील अंतर्गत ग्राम पथराटोला में बुधवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से…

पूरी खबर पढ़ें →
इन्दौर23 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेजेस नया बाजार राजहरा में स्वच्छता अभियान

राजहरा, 23 सितंबर 2026। जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 23 सितंबर 2026 को जिले के सभी…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़22 Sep

पूज्य माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष में सरोज राजपूत ने नारी जागरण कार्यक्रम में नारी के महत्व को सबसे ऊपर बताया

*पूज्य माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष में सरोज राजपूत ने नारी जागरण कार्यक्रम में नारी…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़21 Sep

महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सोपा आग्रह ज्ञापन पत्र

महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सोपा आग्रह ज्ञापन पत्र टीकमगढ़ । प्रकृति सेवा संस्थान समिति के तत्वावधान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!