*बांदा।* शहर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों की कमर टूट गई है। खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं।
मामला *मवई बुजुर्ग गांव* का है, जहां लगातार बारिश के कारण सभी खेतों में जलभराव हो गया है। खेतों में खड़ी *तिल और धान की फसलें* पानी में डूब गई हैं।
अधिक पानी भरने से फसलें जमीन पर गिर गई हैं और पीली पड़कर सड़ना शुरू हो गई हैं। किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम तेज बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।
किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम भेजकर भारी नुकसान का आकलन कराया जाए और पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाया जाए।

