Site icon desh 24×7

देवहार सीआरसी का संचालन अब मूल विद्यालय में

देवहार सीआरसी का संचालन अब मूल विद्यालय में - मधुबनी, बिहार

देवहार सीआरसी का संचालन अब मूल विद्यालय में

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के देवहार पंचायत में सीआरसी के संचालन का मामला आखिरकार प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रौशन के निर्देश और पहल के बाद सीआरसी को मध्य विद्यालय सहुरिया से हटाकर उसके मूल एवं अधिकृत स्थल मुक्तेश्वर जनता 2 उच्च विद्यालय, देवहार में विधिवत स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रशासन के इस त्वरित निर्णय के बाद बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने बीडीओ राकेश रौशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। बताया गया कि विभागीय नियमों की अनदेखी कर सीआरसी का संचालन लंबे समय से मध्य विद्यालय सहुरिया में किया जा रहा था। इसको लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव कृष्ण मोहन चौधरी ने परिवाद पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीपीओ (एसएसए) कुमार सत्यम ने संबंधित मामले में रिपोर्ट तलब की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ राकेश रौशन ने त्वरित पहल करते हुए सीआरसी को उसके मूल एवं अधिकृत स्थल पर स्थानांतरित कराने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सीआरसी का संचालन अब मुक्तेश्वर जनता 2 उच्च विद्यालय, देवहार से किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इसे प्रशासन की तत्परता और विभागीय व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version