Site icon desh 24×7

आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली , चपेट में आईं ग्राम पथराटोला की तीन महिलाएं

आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली , चपेट में आईं ग्राम पथराटोला की तीन महिलाएं - इन्दौर, मध्यप्रदेश

जिले के डौण्डी तहसील अंतर्गत ग्राम पथराटोला में बुधवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक कृषक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह करीब 2 से 3 बजे बजे की घटना बताई जा रही है। तेज बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से मौके पर मौजूद चार लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, हादसे में श्रीमती अनुसूईया बाई 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना मे रमेश्वरी बाई , शिव बाई एवं श्रीमती कालिंद्री बाई आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत चिखलाकसा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वे चिकित्सकों की निगरानी में है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और चार लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना दल्ली राजहरा पुलिस को भी दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों में शोक का माहौल है।

Exit mobile version