टीकमगढ़
पूज्य माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष में सरोज राजपूत ने नारी जागरण कार्यक्रम में नारी के महत्व को सबसे ऊपर बताया
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*पूज्य माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष में सरोज राजपूत ने नारी जागरण कार्यक्रम में नारी के महत्व को सबसे ऊपर बताया।*
टीकमगढ़। गायत्री शक्तिपीठ टीकमगढ़ में नारी जागरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत पहुंची। पूज्यमाता जी भगवती देवी शर्मा के जनशताब्दी वर्ष में गायत्री शक्तिपीठ बानपुर दरवाजा में नारी जागरण कार्यक्रम हुआ, जहां दीप प्रज्वलन, कलश पूजन, गायत्री महामंत्र एवं नारी जागरण का सामूहिक मातृ शक्तियों द्वारा संकल्प लिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि पूज्य माताजी भगवती देवी शर्मा एक त्याग , नारी जागरण और संगठन को साथ लेकर चलने की मिसाल थी, बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने उनके साथ सहभागिता निभाई, एक समय मेरा भी उनसे मिलना हुआ, वह स्मरण आज भी है। आज जागरूक नारी अपने पूरे परिवार एवं आने वाली पीढ़ियों को संस्कारवान बनाकर आगे बढ़ा रही है। नारी का महत्व वेदों और पुराणों में संगठन को मजबूत कर सबको नारी जागरण कर संस्कारवान समाज का संकल्प लेना है। समाज निर्माण में नारी की बड़ा महत्व है जो नई पीढ़ीयों में नैतिकता गढ़ती है और समाज को सही दिशा में लेकर जाती है। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरी गोस्वामी,पूनम अग्रवाल,विभा श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, मीरा खरे, संध्या सोनी,शीलम गुप्ता, सीमा सैनी, प्रवीणा खरे, साधना चौहान,सुमन जयासवाल, रंजना परमार, रजनी रावत,नीलम पाठक, डॉ सुचि निवेदिता पाठक,नीता खरे, प्रतिभा बुंदेला,अलका खरे ,किरण बादल, अशोक श्रीवास्तव एवं महेश बदल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
*नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित* *टीकमगढ़, 20 सितम्बर 2026/* युवा…
पूरी खबर पढ़ें →*कुंडेश्वर ट्रस्ट में 20% कमीशन के आरोप से बवाल* *क्रय समिति सदस्य का अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, चेक…
पूरी खबर पढ़ें →*शिक्षकों की लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई, चार शिक्षकों की दो वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी*…
पूरी खबर पढ़ें →सहुरिया में धूमधाम से मनाई गई बाबा विश्वकर्मा पूजा मधुबनी:- अंधराठाढ़ी प्रखंड के सहुरिया गाँव में बाबा विश्वकर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →शीर्षक बेल्हेश्वरनाथ महादेव परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी तेज, 5 सितंबर को दिलीप दरभंगिया देंगे प्रस्तुति खबर…
पूरी खबर पढ़ें →*भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों से बस को लगवाया धक्का!* *सांदीपनि विद्यालय मानपुर में बच्चों के आवागमन के…
पूरी खबर पढ़ें →