*नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह आयोजित*
*टीकमगढ़, 20 सितम्बर 2026/* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा भारत जिला टीकमगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प नशा मुक्त युवा – विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन अनुसूचित जाति बालक नवीन महाविद्यालयीन छात्रावास टीकमगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री निशांत जैन, पूर्व अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रहे। उन्होंने युवाओं को खेल, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् से हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। जिला युवा अधिकारी अनुराग शुक्ला द्वारा विद्यार्थियों से युवा संवाद किया गया, जिसमें नशे के दुष्परिणामों, स्वस्थ जीवनशैली और नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान हॉस्टल अधीक्षक श्री आलोक गुप्ता, हॉस्टल अधीक्षक श्री गौरीशंकर अहिरवार, एनबाईव्ही पुष्पेंद्र प्रजापति एवं एनबाईव्ही उत्कर्ष उपाध्याय एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में दीपू अहिरवार,शैलेन्द्र लोधी,कमल अहिरवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज का संदेश दिया गया।

