Site icon desh 24×7

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर कानून में आवश्यक सुधार हेतु शिक्षकों ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर कानून में आवश्यक सुधार हेतु शिक्षकों ने दिया रैली निकाल कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

बल्देवगढ़ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक शाखा बल्देवगढ़ के शिक्षकों एवं संघ के सभी कर्मचारियों ने सैकड़ो की संख्या में तहसील कार्यालय के सामने खेल मैदान में उपस्थित होकर शिक्षकों के लिए कराई जा रही पात्रता परीक्षा के विरोध में एक सभा की एवं खेल ग्राउंड से रैली निकाल कर नारे लगाते हुए श्रीमान एसडीएम महोदय बल्देवगढ़ को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक इकाई बल्देवगढ़ के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन द्वारा एसडीएम महोदय को ज्ञापन सोपा गया जिसमें राजेश नामदेव जिला उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ श्याम सुंदर यादव करन सिंह यादव रामगोपाल गुप्ता धर्मपाल सिंह वंदना सिंह बुंदेला अनीता सिंह बुंदेला उमराव अहिरवार राजेश चौरसिया पुष्प लता मिश्रा रीना सैनी उदय विक्रम सिंह प्रेम नारायण कैमा सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे

Exit mobile version