DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
ताज़ा ख़बरें

टीकमगढ़ में 160%जलकर वृद्धि और दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। पवन घुवारा

07 Sep 2026, 08:24 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

टीकमगढ़ में 160% जलकर वृद्धि और दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर : पवनघुवारा भूमिपुत्र

———————————————————-

07 सितंबर 2026:

टीकमगढ़ नगर पालिका द्वारा लागू 160% जलकर वृद्धि और दूषित पेयजल आपूर्ति के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता पवन घुवारा ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में जनहित याचिका (संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत) दायर की है। WP No 37152/2026 याचिका में नगर के 1लाख से अधिक नागरिकों और 13,000 नल उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग की गई है। पवनघुवारा द्वारा जनहित याचिका के मुख्य आधार:

प्रशासक काल में अवैध वृद्धि: 01 अप्रैल 2022 तक नगर में जलकर ₹100/- प्रति माह था। 02 मई 2022 को तत्कालीन प्रशासक/कलेक्टर ने प्रस्ताव क्रमांक 90 पारित कर इसे सीधे 160% बढ़ाकर ₹260/- प्रति माह कर दिया। प्रस्ताव में पूर्व दर ₹227/- दर्शाकर नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया।

संभाग में सर्वाधिक दर: सागर संभाग के अन्य शहरों की तुलना में टीकमगढ़ में जलकर अत्यधिक है—सागर नगर निगम ₹150/-, दमोह ₹115/-, पन्ना ₹150/- और छतरपुर ₹180/-, जबकि टीकमगढ़ नगर पालिका ₹260/- वसूल रही है।

मानकों पर फेल पेयजल आपूर्ति: लैब रिपोर्ट (दिनांक 04.06.2024) के अनुसार जल गुणवत्ता मानकों पर विफल रही है (TDS 522, Hardness 300 तथा Residual Chlorine शून्य)। 28 वर्ष पुराने बारीघाट जल शोधन संयंत्र के उचित रखरखाव के अभाव और खुली नालियों से गुजरती पाइपलाइनों के कारण कई वार्डों में 4 से 5 दिनों के अंतराल पर दूषित पानी मिल रहा है।

परिषद के प्रस्ताव पर अनिर्णय: निर्वाचित नगर पालिका परिषद ने 28.02.2024 और 13.03.2024 के प्रस्तावों में ₹260/- को जनविरोधी मानकर दर घटाकर ₹100/- से ₹150/- करने की अनुशंसा की थी, जो तीन वर्षों से शासन स्तर पर लंबित है।

याचिकाकर्ता पवनघुवारा भूमिपुत्र का कहना है

“संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वच्छ पेयजल पाना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। ‘क्विड प्रो क्वो’ (Quid Pro Quo) सिद्धांत के तहत यदि नागरिकों से सेवा शुल्क वसूला जा रहा है, तो उसी अनुपात में गुणवत्तापूर्ण सेवा देना अनिवार्य है। अत्यधिक वसूली के बावजूद दूषित जल की आपूर्ति सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है।”

— सामाजिक कार्यकर्ता गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स धारक पवन घुवारा, एवं याचिकाकर्ता उच्च न्यायालय से प्रमुख प्रार्थनाएं:

02 मई 2022 के दर वृद्धि संबंधी आदेश को निरस्त किया जाए।

जलकर की दर को घटाकर न्यायसंगत (₹150/- प्रति माह अथवा पूर्ववत) किया जाए।

याचिका के अंतिम निराकरण तक ₹260/- की वसूली पर अंतरिम रोक लगाई जाए।

बारीघाट प्लांट के उन्नयन और सभी 27 वार्डों में प्रतिदिन शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु समयबद्ध कार्य योजना लागू की जाए।

याचिका में म.प्र. नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 127, 130 व 131 के प्रावधानों तथा उच्च न्यायालय के नजीर आदेश Madanlal vs Municipal Council Tarana (1974 MPLJ 251) का संदर्भ दिया गया है।

 

याचिकाकर्ता…

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज, सामाजिक कार्यकर्ता पवनघुवारा (‘भूमिपुत्र’)

राजमहल रोड, टीकमगढ़ (म.प्र.)

मोबाइल: 9425436666

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

DESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें08 Sep

अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान।

*अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान* *अवैध शराब के खिलाफ टीकमगढ़ पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
DESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें05 Sep

​कुआंगोंदी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजा खान रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद 9174400910 दल्ली राजहरा, डौंडी|शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized05 Sep

माँ नर्मदा एकेडमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन “राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा, संस्कार और आत्मीयता का अटूट बंधन है।” माँ नर्मदा एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर “रक्षा का बंधन – संस्कारों का वंदन” थीम के अंतर्गत राखी मेकिंग प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक, सुंदर एवं संदेशात्मक राखियों का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियाँ परिवहन विभाग के कर्मचारियों को बाँधी गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उन्हें राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की तथा समाज की सेवा और सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं “सम्मान और सुरक्षा के अटूट बंधन” का प्रेरणादायक संदेश दिया। राखी बाँधने के इस विशेष आयोजन से विद्यार्थियों एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों के बीच आत्मीयता, सम्मान और अपनत्व का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. मनोज नाहर एवं डॉ. रीना नाहर तथा माँ नर्मदा एकेडमी के प्राचार्य श्री जितेंद्र पारासर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम रक्षाबंधन के पावन पर्व को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रति सम्मान, सेवा, सुरक्षा और सद्भाव का संदेश देने वाला प्रेरणादायक आयोजन बना। माँ नर्मदा एकेडमी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए रचनात्मकता, संस्कार और सामाजिक सरोकार का एक सुंदर उदाहरण सिद्ध हुआ।

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized05 Sep

-सीधी हाईवे पर भीषण हादसा: बदवार में बस और बल्कर की आमने-सामने टक्कर, कई लोगों की मौत, दर्जनों घायल*

रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण हादसा: बदवार में बस और बल्कर की आमने-सामने टक्कर, कई लोगों की मौत, दर्जनों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!