DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Uncategorized

Y20 से वैश्विक मंच तक बिहार के अनमोल शोभित की नेतृत्व क्षमता को तेजस्वी सूर्या ने सराहा

05 Sep 2026, 03:17 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

Y20 से वैश्विक मंच तक बिहार के अनमोल शोभित की नेतृत्व क्षमता को तेजस्वी सूर्या ने सराहा

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री तेजस्वी सूर्या जी ने अपने विदाई समारोह के दौरान बिहार के युवा नेता श्री अनमोल शोभित जी के संगठनात्मक योगदान की जमकर सराहना की। नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष सिंघवी जी की विशेष मौजूदगी में श्री सूर्या ने देशभर से पहुंचे युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच अनमोल शोभित जी का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

 

श्री तेजस्वी सूर्या जी ने कहा कि अनमोल शोभित जी ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यों और प्रभाव को पंचायत स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच Y20 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण और युवाओं के बीच निरंतर सक्रियता के कारण अनमोल शोभित ने युवा मोर्चा का गौरव बढ़ाया है।

 

श्री अनमोल शोभित जी भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और लद्दाख प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। संगठनात्मक दायित्वों के दौरान उन्होंने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया।

 

Y20 में मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान युवाओं को वैश्विक विमर्श से जोड़ने के उद्देश्य से Youth20 (Y20) का आयोजन किया गया था। Y20, G20 का आधिकारिक युवा संवाद मंच है, जिसके माध्यम से विभिन्न G20 देशों के युवा प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और युवाओं को एक साथ लाकर वैश्विक चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर विचार-विमर्श किया जाता है।

 

युवा नेतृत्व, रोजगार एवं भविष्य की कार्यशक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, शांति तथा सामाजिक विकास जैसे विषय Y20 के प्रमुख विमर्शों में शामिल रहे। इस मंच का उद्देश्य युवाओं के विचारों को नीतिगत चर्चाओं से जोड़ना और उन्हें वैश्विक स्तर पर अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करना रहा।

 

इसी महत्वपूर्ण अभियान के दौरान श्री अनमोल शोभित जी को Y20 चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं के बीच पहुंच बनाकर Y20 के उद्देश्यों और G20 से जुड़े विषयों को लेकर व्यापक संवाद किया। उनके नेतृत्व में युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका और वैश्विक चुनौतियों में युवा शक्ति की भागीदारी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

 

संगठन से अंतरराष्ट्रीय मंच तक उल्लेखनीय सफर

 

भाजपा युवा मोर्चा में जमीनी स्तर पर संगठनात्मक कार्यों से लेकर राष्ट्रीय जिम्मेदारियों और फिर Y20 जैसे वैश्विक मंच तक पहुंचने वाली अनमोल शोभित जी की यात्रा को युवा नेतृत्व के एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

 

यही वजह रही कि अपने कार्यकाल के अंतिम दिन आयोजित विदाई कार्यक्रम में श्री तेजस्वी सूर्या जी ने विशेष रूप से उनका नाम लेकर उनके योगदान को सराहा। उनके द्वारा “पंचायत से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच Y20 तक भाजपा युवा मोर्चा का मान बढ़ाने” के लिए अनमोल शोभित जी को धन्यवाद देना उनके संगठनात्मक कार्यों की महत्वपूर्ण स्वीकार्यता माना जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

DESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें08 Sep

अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान।

*अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान* *अवैध शराब के खिलाफ टीकमगढ़ पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें07 Sep

टीकमगढ़ में 160%जलकर वृद्धि और दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। पवन घुवारा

टीकमगढ़ में 160% जलकर वृद्धि और दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर :…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
DESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें05 Sep

​कुआंगोंदी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजा खान रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद 9174400910 दल्ली राजहरा, डौंडी|शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized05 Sep

माँ नर्मदा एकेडमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन “राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा, संस्कार और आत्मीयता का अटूट बंधन है।” माँ नर्मदा एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर “रक्षा का बंधन – संस्कारों का वंदन” थीम के अंतर्गत राखी मेकिंग प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक, सुंदर एवं संदेशात्मक राखियों का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियाँ परिवहन विभाग के कर्मचारियों को बाँधी गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उन्हें राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की तथा समाज की सेवा और सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं “सम्मान और सुरक्षा के अटूट बंधन” का प्रेरणादायक संदेश दिया। राखी बाँधने के इस विशेष आयोजन से विद्यार्थियों एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों के बीच आत्मीयता, सम्मान और अपनत्व का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. मनोज नाहर एवं डॉ. रीना नाहर तथा माँ नर्मदा एकेडमी के प्राचार्य श्री जितेंद्र पारासर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम रक्षाबंधन के पावन पर्व को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रति सम्मान, सेवा, सुरक्षा और सद्भाव का संदेश देने वाला प्रेरणादायक आयोजन बना। माँ नर्मदा एकेडमी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए रचनात्मकता, संस्कार और सामाजिक सरोकार का एक सुंदर उदाहरण सिद्ध हुआ।

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!