Uncategorized
खरगूपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही हत्या अभियुक्त गोविंद दुबे गिरफ्तार
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोण्डा। खरगूपुर थाना पुलिस ने पत्नी की मौत के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त गोविंद कुमार दूबे पुत्र पूजाराम दूबे, निवासी दूबे का पुरवा कमड़ावा, थाना खरगूपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, मामले में वादी संगम लाल पुत्र राजेश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम भगौतीपुरवा (उसरैना), थाना कौड़िया ने खरगूपुर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि उनकी भांजी कोमल उर्फ नीतू पत्नी गोविंद लाल की 29 अगस्त 2026 को मृत्यु हो गई थी। वादी के अनुसार, मृतका अपने मायके वालों को ससुराल पक्ष द्वारा पूर्व में मारपीट एवं प्रताड़ित किए जाने की बात बताती थी।
सूचना मिलने पर परिजन मृतका के ससुराल पहुंचे, जहां वह फंदे में बंधी अवस्था में मिली तथा मौके पर डंडा एवं खून पड़ा हुआ था। तहरीर के आधार पर खरगूपुर थाने में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक गठित टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 31 अगस्त 2026 को शिव ब्रिक फील्ड, सुसगवां भट्टा के सामने से गोविंद कुमार दूबे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खाना बनाने की बात को लेकर पत्नी से विवाद होने तथा विवाद के दौरान डंडे से मारने की बात पुलिस को बताई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष यादव, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल शिवम कुमार तथा कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Y20 से वैश्विक मंच तक बिहार के अनमोल शोभित की नेतृत्व क्षमता को तेजस्वी सूर्या ने सराहा …
पूरी खबर पढ़ें →जयपुर। रविवार को होटल अटल छायाछत्र, जयपुर में गोल्डन इवेंट्स और बेटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर…
पूरी खबर पढ़ें →ब्यूरो चीफ डॉ मनोज मोदी : झारखण्ड राज्यस्तरीय प्रतिभा 'झारखण्ड प्रतिभा खोज' के 16 वां संस्करण में खेलो झारखण्ड…
पूरी खबर पढ़ें →