Site icon desh 24×7

*नेपाल बाढ़ त्रासदी मे मारे गए मृतको को APS के बच्चो ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि* धामनोद। नेपाल मे ग्लेशियर फटने के बाद आई भीषण बाढ़ और जल – प्रलय से मची तबाही ने पुरे विश्व को झकजोर कर दिया है। इस भयानक प्राकृतिक आपदा मे अब तक 700 से अधिक लोगो की मृत्यु हो गई है और हजारों लोग लापता है। इस दर्दनाक त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए आज एकेडमिया प्राइम स्कूल के विद्यार्थियों ने एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया और मृत व्यक्तियों की आत्माओ की शांति के लिए 2 मिनट का मोन रखा। सुबह की प्रार्थना सभा (असेम्बली) के दौरान स्कूल के प्रांगण मे चारो तरफ सन्नाटा पसरा था। सभी छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने अपनी आँखे बंद कर इस आपदा मे जान गवाने वाले लोगो को याद किया। बच्चो ने नेपाल मे प्रभावित हुए परिवारों एवं मासूम बच्चो के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस बाढ़ मे अपने घर और अपनों को खो दिया। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर श्रीमती मधु विनोद डोंगले ने बताया की बच्चो ने नेपाल की इस त्रासदी के दृश्य के बारे मे बताया की कैसे नेपाल के नुवाकोट मे स्थित एक स्कूल के बच्चो को शिक्षकों ने अपनी सूझबूझ से बाढ़ आने के मात्र 10 मिनट पहले ही 1643 बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। *एकजुटता का संदेश* एकजुटता का संदेशमौन धारण करने के बाद बच्चों ने कहा कि पड़ोसी देश नेपाल में आया यह संकट बेहद दुखद है। स्कूल प्रशासन और बच्चों ने घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की ईश्वर से प्रार्थना की। बच्चों ने यह संदेश दिया कि संकट की इस घड़ी में वे नेपाल के लोगों के साथ खड़े हैं।

Exit mobile version