*पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने थाना दिगौड़ा का किया वार्षिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की व्यापक समीक्षा*
*संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग पर जोर, पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
टीकमगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल* द्वारा 30 अगस्त 2026 को थाना दिगौड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना स्तर की प्रशासनिक एवं पुलिसिंग व्यवस्थाओं, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों, अभिलेख संधारण एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया प्रोत्साहित*
निरीक्षण की शुरुआत पुलिस गार्ड द्वारा प्रदान की गई सलामी से हुई। पुलिस अधीक्षक ने गार्ड का निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा प्रदर्शित करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को *नकद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित* किया।
*थाना परिसर एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण*
पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन, कार्यालय, रोजनामचा, विवेचना कक्ष, अभिलेख, सीसीटीएनएस, कम्प्यूटर संसाधन, मालखाना, शस्त्रागार, सुरक्षा व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने *स्वच्छता, अभिलेखों की शुद्धता एवं अद्यतनता, संसाधनों के संरक्षण तथा कार्यकुशलता* बनाए रखने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण हेतु संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी, औचक चेकिंग एवं आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
*लंबित प्रकरणों एवं विवेचनाओं की समीक्षा*
लंबित अपराध, मर्ग, चालान, खात्मा एवं खारिज प्रकरणों की *प्रकरणवार एवं विवेचकवार समीक्षा* की गई। गंभीर एवं लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण तथा प्रत्येक प्रकरण में *निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं समयबद्ध विवेचना* सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*निगरानी एवं अपराध नियंत्रण पर जोर*
गुंडा एवं निगरानी सूचीबद्ध व्यक्तियों, जेल से रिहा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की निगरानी की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु सतर्कता, प्रभावी निगरानी एवं नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*जनोन्मुखी एवं संवेदनशील पुलिसिंग पर विशेष जोर*
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को *आमजन की शिकायतें संवेदनशीलता से सुनने, त्वरित निराकरण एवं सम्मानजनक व्यवहार* सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*उपस्थित अधिकारी*
निरीक्षण के दौरान *थाना प्रभारी दिगौड़ा निरीक्षक मनीष मिश्रा* सहित थाना दिगौड़ा का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।
