शीर्षक
बेल्हेश्वरनाथ महादेव परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी तेज, 5 सितंबर को दिलीप दरभंगिया देंगे प्रस्तुति
खबर
ठाढ़ी बिशनपुरा। ठाढ़ी बिशनपुरा स्थित बेल्हेश्वरनाथ महादेव एवं ब्रह्मबाबा स्थान बेल्हामहार परिसर में युवा समिति द्वारा आयोजित नवम तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई सहित महोत्सव की अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। समिति के अनुसार इस वर्ष महोत्सव का आयोजन 4 से 6 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
महोत्सव के पहले दिन 4 सितंबर को कलश स्थापना के साथ प्रथम पूजा की जाएगी। वहीं 5 सितंबर को सुप्रसिद्ध मैथिली कलाकार दिलीप दरभंगिया अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।
महोत्सव के अंतिम दिन 6 सितंबर को कुमारी भोजन एवं पारंपरिक मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा महोत्सव के तीनों दिनों शाम 6 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा।
युवा समिति ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। समिति का प्रयास है कि इस बार का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह के साथ भव्य रूप से संपन्न हो।