DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Uncategorized

मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना में देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

15 Aug 2026, 08:58 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

मधुबनी, 15 अगस्त 2026 शनिवार देश की आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

 

#सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर थाना परिसर में थानाध्यक्ष #मंजूला मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही पुलिस जवानों ने सलामी दी और पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे गूंज उठे। राष्ट्रीय गान के बाद सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

ध्वजारोहण के पश्चात थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों, जवानों, गृह रक्षकों और बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि

“आज हम 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। ये आजादी हमें भगत सिंह, गांधी, सुभाष और लाखों शहीदों की कुर्बानी से मिली है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस आजादी की रक्षा करें। रुद्रपुर थाना परिवार संकल्प लेता है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही नशा मुक्ति और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।”

 

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश सेवा और सामाजिक कार्यों में आगे आएं। “विकसित भारत @ 2047” के सपने को साकार करने में पुलिस और जनता की साझेदारी जरूरी है।

 

कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता, सुख-समृद्धि और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं।

 

थाना परिसर को तिरंगे, गुब्बारों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे माहौल में देशभक्ति के गीत बजते रहे। कार्यक्रम में थाना के सभी पुलिसकर्मी, चौकीदार, गृह रक्षक जवान के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए ग्रामीण और सम्मानित लोग शामिल हुए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ताज़ा ख़बरें04 Oct

सहुरिया गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों ने सांसद को दिया धन्यवाद

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री आर. पी. मंडल जी की अनुशंसा पर अंधराठाढ़ी प्रखंड के सहुरिया…

पूरी खबर पढ़ें →
Uncategorized19 Sep

सहुरिया में धूमधाम से मनाई गई बाबा विश्वकर्मा पूजा

सहुरिया में धूमधाम से मनाई गई बाबा विश्वकर्मा पूजा मधुबनी:- अंधराठाढ़ी प्रखंड के सहुरिया गाँव में बाबा विश्वकर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized18 Sep

शीर्षक बेल्हेश्वरनाथ महादेव परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी तेज, 5 सितंबर को दिलीप दरभंगिया देंगे प्रस्तुति खबर…

पूरी खबर पढ़ें →
Uncategorized18 Sep

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजस्थान रेडियंस अवॉर्ड्स सीजन-3 के पोस्टर का भव्य विमोचन

गणेश मंदिर में हुआ शुभारंभ जयपुर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजस्थान रेडियंस अवॉर्ड्स सीजन-3 के…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized18 Sep

*भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों से बस को लगवाया धक्का!* *सांदीपनि विद्यालय मानपुर में बच्चों के आवागमन के…

पूरी खबर पढ़ें →
बिहार15 Sep

प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्धारा अंतरप्रातीय कलाकारों को बेस्ट एक्टर अवार्ड 26 से सम्मानित किया गया

प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्धारा अंतरप्रातीय कलाकारों को बेस्ट एक्टर अवार्ड 26 से डा0…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!