Site icon desh 24×7

दल्ली राजहरा जामा मस्जिद में लहराया तिरंगा, देश की सलामती के लिए उठीं दुआएं, बड़े ही शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

दल्ली राजहरा जामा मस्जिद में लहराया तिरंगा, देश की सलामती के लिए उठीं दुआएं, बड़े ही शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

राजा खान रिपोर्टर :- देश 24 लाइव न्यूज़ 

दल्ली राजहरा :-जामा मस्जिद दल्ली राजहरा के सदर शेखनैय्यूम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज सुबह 09 बजे जामा मस्जिद के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। सदर शेख नैय्यूम ने आगे बताया की इस देश को आजादी दिलाने में जिन देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी और हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। मगर अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी मंजूर नहीं किया और आज उन्हीं देशभक्तों की कुर्बानी को याद करने का दिन है जिनका कुर्बानी के कारण हमारा देश आज़ाद हुआ है और हम आज आजादी में सांस ले रहे हैं। जामा मस्जिद के पूर्व सदर मुश्ताक अहमद ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि हमारा देश आज़ाद कैसे हुआ और इसके लिए किस तरह देशभक्तों ने भरी जवानी में अपने प्राणों की आहूति दे दी और लाखों लोगों ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत से बिना डरें आजादी की लड़ाई लडी और उसी का परिणाम है कि आज हम आजाद भारत वर्ष में रह रहें हैं। मगर अब हमारी जिम्मेदारी है कि अब इस आजादी को बरकरार रखने की और देश की तरक्की में अपना योगदान देने की, जामा मस्जिद दल्ली राजहरा के सचिव ज़ुबैर अहमद ने कहा कि आज हम सबको आपसी मतभेदों को भूलाने का दिन है और देश को आगे बढ़ाने में अपना अपना योगदान देने का समय है। हम सभी देशवासी आपसी भाईचारे के साथ इस मुल्क की तरक्की में अपना योगदान दें।

      ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाफ़िज़ अब्दुल बशीर सा.,हाफिज गुलाम सिमनानी सा.,हाफ़िज़ हकीक सा.,सदर मस्जिद कमेटी शेख नय्यूम, पूर्व सदर मुश्ताक अहमद अंसारी सा.,सदर मदरसा कमेटी सऊद आलम सचिव ज़ुबैर अहमद,मोहम्मद फ़िरोज़,फरीद मोहम्मद,कलीम बड़गुजर,रफीक भाई,निज़ाम भाई,मोहम्मद फारूख,इसराइल भाई,इलियास कुरैशी,इमरान(इम्मू)भाई,सोहैल भाई,मुख्तार मुक्कु भाई,नवाब बड़गुजर ,आरिफ भाई,शहादत भाई, आतिफ़,हसीब, मोहम्मद इमरान ,लाल मोहम्मद ,मोहम्मद फरहद,आदिल अहमद एवं अन्य लोगों की उपस्थिति थी।

Exit mobile version