
*मोहनगढ पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजन को किया सुपुर्द*
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के द्वारा नावालिग अपहर्ता की दस्तयावी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम कुशवाहा के निर्देशन में, एसडीपोपी0 जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहनगढ द्वारा टीम गठित कर अपहृता को दस्तयाब किया। दिनांक 05.08.2026 को थाना मोहनगढ में फरियादी ने इसकी नावालिग लडकी को कोई व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने बाबत रिपोर्ट लेख कराई थी जिस पर थाना मोहनगढ में अपराध क्रमांक-184/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस.का पंजीबद्ध किया गया।
अपहृता को दिनांक 12.08.2026 को गठित टीम द्वारा बंधा से पतारसी कर दस्तयाव करने में सफलता हासिल की। बाद अपहृता के माननीय न्यायालय मे कथन कराये गये। टीम के द्वारा बडी मेहनत से अपहृता को दस्तयाव कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया।
उपरोक्त अपहृता की दस्तयावी करने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित दुबे, चौकी प्रभारी सउनि. कन्हैयालाल अहिरवार, प्रआर. रघुवीर घोष, आरक्षक धीरज चौधरी, अंकित यादव, नरेन्द्र जाट, पुष्पराज सिंह, प्रशांत साहू, झल्लू प्रसाद एवं एनआरएस मीना खंगार का सराहनीय योगदान रहा है ।
