Site icon desh 24×7

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालु सुविधा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।*

-* आज दिनांक 10.08.2026 को श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर बामदेवेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा तथा आमजनमानस में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस0 व पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती तथा सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया गया । अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही संबंधित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । पुलिस प्रशासन द्वारा द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा

Exit mobile version