*स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण का विरोध करने वाले व्यक्ति पर देर रात हमला, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*
खरगापुर बल्देवगढ़। ग्राम पंचायत भेलसी अंतर्गत स्वामी तनय राजन चढ़ार ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे के बीच 10 से 12 नकाबपोश लोग उनके घर में घुस आए। पीड़ित स्वामी चढ़ार के मुताबिक आरोपियों ने उनका मुंह और आंखें बंद कर बांधने कर जान लेवा हथियारो से मारपीट की । पीड़ित ने विरोध करने पर कथित रूप से उनके सिर पर देशी कट्टे कि बट से वार किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए।
स्वामी चढ़ार ने बताया कि घटना से करीब दो दिन पहले उनके घर के सामने स्थित जमीन पर जुगल कुशवाहा और जानकी कुशवाहा द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा था। उनका दावा है कि उक्त जमीन उनकी है और उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए बल्देवगढ़ एसडीएम के समक्ष आवेदन देकर स्थगन आदेश प्राप्त कराया था। आरोप है कि स्थगन आदेश जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया, जिसकी शिकायत उन्होंने दोबारा एसडीएम से की थी।
राजन चढ़ार ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद के चलते ही उनके ऊपर हमला कराया गया हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल
घायल स्वामी चढ़ार का इलाज जिला अस्पताल टीकमगढ़ में चल रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस अस्पताल पहुंची और उनसे पूछताछ के दौरान एक खाली कागज पर हस्ताक्षर भी करवाए गए। राजन का कहना है कि पुलिस के इस व्यवहार से उन्हें आशंका है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
