Site icon desh 24×7

भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने नगर पालिका व परिषद में मनोनीत एडरमैन को दी बधाई

। भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने नगर पालिका व परिषद में मनोनीत एल्डरमैन को दी बधाई।*

टीकमगढ़। टीकमगढ़ में हाल ही में ऐल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने नगर पालिका व परिषदों में मनोनीत हुए एल्डरमैन को बधाई व शुभकामनाएं दी एंव मिठाई खिलाई गई। टीकमगढ़ नगर पालिका में मनोनीत एल्डरमैन वरिष्ठ नेता विजय पटैरिया, सुशीला राजपूत, शिवचरण उटमालिया, हर्ष मिश्रा पिंटू,ऊषा प्रजापति व पिंकन कड़ा को बधाई दी गई। नगर परिषद जतारा में गणे आदिवासी,किरण त्रिपाठी, राजेश साहू व सीमा रैकवार, नगर परिषद कारी में पुन्टू लालंं धोष, कैलाश पटैरिया,अमान कुशवाहा व सीमा साहू , नगर परिषद लिधौरा खास में यादवेन्द्र सिंह, अवधकिशोर राजपूत, राममूर्ति खटीक व अंजली सैनी, नगर परिषद खरगापुर में महेंद्र सिंह लोधी, कैलाश चंद्र जैन, राहुल शुक्ला व भावना चढ़ार, नगर परिषद बड़ागांव में पुरुषोत्तम नायक, बृजेश खंगार, नारायण सिंह लोधी व प्रभा तिवारी, नगर परिषद बल्देवगढ़ में मुरलीधर रैकवार,किरण चौरसिया, अनिल सोनी व दीपेश असाटी, नगर परिषद पलेरा में हरिशंकर गुप्ता,अवध किशोर नापित,हीरा यादव व रामस्वरूप वंशकार सहित सभी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई संदेश दिए। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि नगर पालिका व परिषदों में मनोनीत एल्डरमैन को बधाई,जो एल्डरमैन अब परिषद की बैठक में जनहित के मुद्दों व विषयों को प्रखरता से रखकर अपनी नगर परिषद के विकास की दिशा में कदम बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश भाजपा मोहन सरकार में जन जन व गांव – नगर तक विकास की गंगा बहाने का काम किया जा रहा है जिससे आज विकास की नई इबारत लिखने का कार्य हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने सभी एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एल्डरमैन परिषद की वह विकास इकाई है जो नगर के उत्थान व विकास के विषयों को धरातल पर उतारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभात चला आया है। भाजपा सरकार व संगठन लगातार नगर- गांव के विकास के लिए अनेक सौगातें देने का कार्य करता है और आम कार्यकर्ताओं को मौका व सम्मान देकर जनहित के को प्राथमिकता में रखता है।

Exit mobile version