Site icon desh 24×7

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पदोन्नति पुलिस अधिकारियों का बढ़ावा उत्साह, स्वयं रैंक लगातार किया सम्मानित एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों का बढ़ाया उत्साह,स्वयं रैंक लगाकर किया सम्मानित, SP मनोहर सिंह मंडलोई ने जताया आभार

 

टीकमगढ़ में गौरव का क्षण:—मुख्यमंत्री महोदय ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएँ

 

टीकमगढ़, 17 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पुलिस कंट्रोल रूम, टीकमगढ़ में आयोजित गरिमामय समारोह के दौरान नवीन पदोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों को स्वयं रैंक लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों का मुंह मीठा कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल सेवाकाल एवं जनसेवा के प्रति समर्पित दायित्व निर्वहन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

 

मुख्यमंत्री महोदय ने कहा कि पुलिस बल समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति बढ़े हुए विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ जनसेवा का संकल्प निभाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने माननीय मुख्यमंत्री का मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति की सौगात प्रदान करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।

 

समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, आईजी सागर रेंज श्री मिथिलेश शुक्ला, डीआईजी श्री विजय खत्री, कलेक्टर श्री विवेक श्रोतीय, जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

 

समारोह का वातावरण उत्साह, सम्मान एवं गौरव से परिपूर्ण रहा। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों ने इसे अपने सेवा जीवन का प्रेरणादायी क्षण बताते हुए जनसेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रदेश और समाज की सेवा करने का संकल्प दोहराया।

Exit mobile version