Site icon desh 24×7

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व व्यापक कांबिंग अभियान से अपराध नियंत्रण को मिली मजबूती

SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में व्यापक कॉम्बिंग अभियान से अपराध नियंत्रण को मिली मजबूती

 

रणनीतिक कार्रवाई और सघन निगरानी से कानून-व्यवस्था हुई और सुदृढ़, जिलेभर में चला विशेष अभियान

 

38 आबकारी प्रकरण में 38 आरोपियों से 164 लीटर अवैध शराब कीमती ₹50,770 की जब्त

 

46 हिस्ट्रीशीटरों की जांच, 71 शरारती तत्वों पर निगरानी

 

224 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, ₹71400 जुर्माना वसूला गया

 

टीकमगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं जनकेंद्रित बनाने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 11 एवं 12 जुलाई 2026 को व्यापक “कॉम्बिंग गश्त एवं विशेष निगरानी अभियान” संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा किया गया। दो दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान अपराध नियंत्रण, न्यायिक कार्रवाई, निगरानी एवं जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

 

389 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई से अपराधियों में बढ़ा भय

 

इस व्यापक अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह, 02 एसडीओपी, 14 थाना प्रभारी सहित कुल 389 पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पुलिस टीमों द्वारा रात्रिकालीन गश्त, गांव-गांव दबिश, संदिग्ध ठिकानों की तलाशी एवं निगरानी अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया।

 

422 वारंट तामील कर न्यायिक कार्रवाई को दी गई गति

 

अभियान के दौरान लंबित न्यायालयीन प्रकरणों एवं वारंटों के निष्पादन पर विशेष फोकस किया गया, जिसके तहत—

 

▪️ समंस तामील— 205

▪️ गिरफ्तारी वारंट— 50

▪️ स्थायी वारंट— 07

▪️ जमानती वारंट — 155

▪️ कुल वारंट तामील — 422

 

इन कार्रवाइयों के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को गति प्रदान करते हुए फरार एवं वांछित आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

 

46 हिस्ट्रीशीटर एवं 71 शरारती तत्व पुलिस निगरानी में

 

जिलेभर में निगरानी योग्य व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों की सघन जांच की गई—

 

▪️ 46 हिस्ट्रीशीटरों की जांच

▪️ 71 शरारती तत्वों की निगरानी

▪️ हाल ही में जेल से रिहा 07 अपराधियों का सत्यापन

 

पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे अपराधियों में असहजता एवं भय का वातावरण बना।

 

अवैध शराब एवं जुआ गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई

 

अभियान के दौरान अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए—

 

▪️ आवकारी अधिनियम के तहत 38 प्रकरण दर्ज

▪️ 38 आरोपियों पर कार्रवाई कर कुल 164 लीटर अवैध शराब कीमती ₹50770 की जब्त

 

पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि जिले में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

640 वाहनों की जांच, 224 पर चालानी कार्रवाई

 

सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिलेभर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया—

 

▪️ 640 वाहनों की जांच

▪️ 224 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

▪️ ₹71,400 का जुर्माना वसूला गया

 

इस कार्रवाई से यातायात नियमों के पालन को लेकर आमजन में जागरूकता एवं अनुशासन की भावना मजबूत हुई।

 

जनसुरक्षा एवं विश्वास को मिली नई मजबूती

 

दो दिवसीय इस सघन अभियान से अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है। पुलिस की सक्रिय उपस्थिति, त्वरित कार्रवाई एवं सतत निगरानी से जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी रूप से सुदृढ़ किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई का संदेश

 

“टीकमगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि प्रत्येक नागरिक सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में जीवन व्यतीत कर सके।”

 

टीकमगढ़ पुलिस — सख्त कार्रवाई, सतर्क निगरानी एवं जनविश्वास के साथ सुरक्षित समाज की ओर प्रतिबद्ध

Exit mobile version