शासन के निर्देशानुसार विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए,सभी विभाग आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करे
जिले में संचालित सभी विद्यालयों एवं छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया जाए
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने टीएल बैठक में दिए निर्देश
टीकमगढ़, 06 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि हाई कोर्ट के लंबित अवमानना प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। हाई कोर्ट के पोर्टल से सभी अपने विभाग के प्रकरण एवं आदेश को निकालकर उत्तर प्रस्तुत करें।
बैठक में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पदोन्नति नियम अनुसार विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जानी है ,जिसके अनुक्रम में सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों के दस्तावेज़ तैयार रखे एवं कर्मचारियों की सूची पर मूल्यांकन कर तैयारी पूर्ण करें।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता पर रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागप्रमुख 50 दिवस से अधिक के प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें। उन्होंने जिलाधिकारी वार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा कर सम्बन्धित विभाग प्रमुख को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीएस मॉनिटरिंग बैठक की विभागवार एजेंडाअनुसार समीक्षा की। उन्होंने सभी मैजिस्ट्रेट अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी विद्यालयों एवं स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों का औचक निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था पाये जाने पर पंचनामा बनाकर कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने वीवीजीरामजी योजना के कार्यों की जानकारी ली एवं विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही एनएच निर्माण के लिए भू अर्जन की एवं राजस्व अधिकारियों से एमआई जनगणना कार्य की जानकारी ली एवं समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी एवं ईई लोक निर्माण विभाग से निर्माण कार्यों का प्रगति की जानकारी ली एवं कौनसा कार्य किस स्तर पर है इसकी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
श्री श्रोत्रिय ने सभी विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा की एवं सभी विभागों से उनकी योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि वित्त वर्ष में बजट अनुसार हितग्राहियों का चयन करें। साथ ही सभी विभागों को सक्रिय होकर अपने अपने विभागों की योजनाओं के समन्वय से प्रोजेक्ट तैयार करना चाहिए, जिससे अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ा जा सके।
बैठक में श्री श्रोत्रिय ने निर्माणधीन मुक्तिधाम की समीक्षा कर कार्य के प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के प्रकरणों के निराकरण एवं अनुग्रह राशि के भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मानधन योजना के प्रचार प्रसार कर हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के लिए निर्देशित किया। तत्पश्चात उन्होंने मानसून पूर्व तैयारी की समीक्षा,राजस्व प्रकरण,फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना,ईदृविकास पोर्टल से खाद वितरण, कृषि विभाग अंतर्गत कृषि वर्ष 2026,च्डक्क्ज्ञल्, क्षीर धारा ग्राम योजना, डीएमएफ/डीएटीसीसी की बैठक में दिए गए निर्देश, पीएम आवास योजना अंतर्गत पीएमएवाई, सीएम हेल्पलाइन, कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण,आयुष्मान भारत योजना, टीएल पत्रों पर की गई कार्यवाही , विगत टीएल बैठक में दिए निर्देशों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल सिंह गौतम, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर, श्रीमती अंजली शर्मा तथा श्री निशांत भूरिया, सीएमएचओ डॉ. ओपी अनुरागी, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री ऊदल सिंह, जिला योजना अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता, जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी
–00–
