Site icon desh 24×7

पलेरा में प्रशासन का बड़ा एक्शन गोचर भूमि पर चला बुलडोजर,भारी पुलिस बल के साथ हटाया गया अवैध अतिक्रमण

*पलेरा में प्रशासन का बड़ा एक्शन: गोचर भूमि पर चला बुलडोज़र, भारी पुलिस बल के साथ हटाया गया अवैध अतिक्रमण*

 

*पलेरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गोचर भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण*

 

 

 

 

पलेरा। स्थानीय प्रशासन ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शासकीय गोचर (चारागाह) भूमि को भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के चंगुल से मुक्त करा लिया है। लंबे समय से इस बेशकीमती जमीन पर किए गए अतिक्रमण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने यह कड़ी कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ मुस्तैद रहा। इस बड़े अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार श्रीपत अहिरवार और थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने किया।

मौके पर तैनात रहा भारी अमला

अतिक्रमण हटाने की इस संवेदनशील कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही राजस्व विभाग की टीम और नगर पालिका के कर्मचारी दलबल और जेसीबी मशीनों के साथ मौजूद रहे।

शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों को सख्त संदेश प्रशासनिक अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि शासकीय जमीनों, विशेषकर गोचर और सार्वजनिक उपयोग की भूमियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दोबारा किसी ने इस स्थान पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस त्वरित और बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं में हड़कंप का माहौल है।

Exit mobile version