Site icon desh 24×7

मोहनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुरा घन्सू प्रजापति 60 वर्षीय दलित बुर्जुग को दबंगों असामाजिक तत्वों द्वारा पीट पीट कर हत्या एवं नाती आंख बहूं अस्पताल में।

मोहनगढ थाना क्षेत्र के कंचनपुरा गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रशासन और शासन पर प्रश्न उठ रहे सवाल

 

मध्य प्रदेश सरकार प्रशासन नाकाम । दलित लोगों पर दबंगों का कहर । आए दिन दलितों पर अत्याचार दबंगों के आगे नतमस्तक।

 

 

टीकमगढ़ जिला के अन्तर्गत मोहनगढ़ थाना क्षेत्र।

गुरुवार सुबह उनका शव खेत में बने घर के पास पड़ा मिला। हमले में उनकी पत्नी और बहू भी घायल हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मृतक की पहचान घनसू प्रजापति के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मोहनगढ़ थाना पुलिस भी पहुंची और मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

शिकायत के बाद रंजिश की आशंका

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात गांव के ही कुछ लोग घनसू प्रजापति के घर पहुंचे और लाठी, डंडे तथा कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश कीआशंका मानकर जांच कर रही है।

 

पुलिस के मुताबिक, घनसू प्रजापति ने कुछ समय पहले 181 सीएम हेल्पलाइन पर गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच में इसी शिकायत को घटना की एक वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

बयान के बाद दर्ज होगी एफआईआर

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल पत्नीऔर बहू का इलाज जारी है। उनके बयान दर्ज होने के बाद, आरोपियों के खिलाफ सबूत दर्ज की जाएगी। पुलिस का कहना है कि हत्या में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए एकजुट हुई हैं। मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version