DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Uncategorized

भव्य व ऐतिहासिक होगा केकड़ी में रामद्वारे का लोकार्पण समारोह, 2 जुलाई 2026 गुरुवार को होगा।

18 Jul 2026, 10:50 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

भव्य व ऐतिहासिक होगा केकड़ी में रामद्वारे का लोकार्पण समारोह, 2 जुलाई 2026 गुरुवार को होगा। 👉 केकड़ी के इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो जाएगी 2 जुलाई 2026 की तारीख।

आईए हम पहले जान लेते है केकड़ी रामद्वारे के अतीत के बारे मे :-

👉 यह रामद्वारा महज धार्मिक व आस्था का केंद्र यूंही नहीं है यह स्थान महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज के तपोबल से वंदनीय व पूज्यनीय होना है।

👉 महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज आज से 255 वर्ष पूर्व संवत 1828 मे अपने शिष्य श्री रामजन्न जी महाराज व श्री मुरलीराम जी महाराज के साथ विचरण करते हुए केकड़ी मे पधारे।
👉 आप पुरानी केकड़ी में खारा कुआं के पास निर्जन व श्मशान स्थल पर आकर रूके जो कभी राजपूतों का श्मशान हुआ करता था आपने श्मशान के चबूतरे पर आसन लगाकर राम राम की अनवरत साधना की आपकी साधना व तपोबल के प्रभाव से यह स्थान श्मशान से तपोभूमि मे परिवर्तित होकर वंदनीय व पूज्यनीय हो गया ओर यह स्थान हमारे लिए धार्मिक व आस्था का केंद्र हो गया।
👉 महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज के तपोबल के प्रभाव का सबसे बड़ा चमत्कार यहा यह हुआ कि खारा कुआं का पानी जो अत्यंत खारा व सड़ा हुआ था पीने योग्य नहीं था जो कि आपके तप के प्रभाव से मीठा व पीने योग्य पानी हो गया साथ ही एकदम स्वच्छ हो गया और मान्यता है कि खारा कुएं के पानी से चर्मरोग वालो के लिए लाभदायक था
👉 रामस्नेही संप्रदाय की परम्परा की अनुसार केकड़ी रामद्वारा बृह्मलीन आठवें आचार्य श्री दिलशुद राम जी महाराज के खालसा से आता है।
👉 केकड़ी रामद्वारे मे बृह्मलीन रामस्नेही संत श्री नवनीत रामजी,संत श्री भजनाराम जी,संत श्री रंगराम जी व संत श्री बक्षीराम जी ने इसी रामद्वारा से अनवरत राम राम के नाम की महिमा व महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज की अणभै वाणी का प्रसार कर केकड़ी में रामस्नेही संप्रदाय का विस्तार किया।
👉 समय समय पर कई रामस्नेही संतो व आचार्यों का केकड़ी में पदार्पण रहा है।
👉 आज हम सबका सौभाग्य है कि वर्षों बाद रामद्वारा का कायाकल्प हो गया है रामद्वारे का कायाकल्प करने का संकल्प वर्तमान पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगद्गुरु स्वामी जी श्री रामदयाल जी महाराज ने लिया व उनके मन के भाव थे कि जहां जहां महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज ने साधना की है वहा वहां रामद्वारे का निर्माण हो अथवा पुननिर्माण हो,आपका दृढ़ संकल्प ही था कि पिछले वर्ष आपने केकड़ी प्रवास के दौरान रामस्नेही वाटिका मे धर्मसभा में घोषणा की थी कि अगले एक साल के भीतर केकड़ी मे भव्य रामद्वारे का निर्माण कर दिया जाएगा परिणामस्वरूप आज आचार्य श्री का ढृढ संकल्प पूरा हुआ ओर मात्र दस माह में रामद्वारा तैयार होकर 2 जुलाई, गुरुवार को भव्य व ऐतिहासिक लोकार्पण भी होने जा रहा है यह महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज का तप व आचार्य श्री के आशीर्वाद का ही पुण्य प्रताप ही है।
👉 उल्लेखनीय है कि रामस्नेही संप्रदाय के वर्तमान पीठाधीश्वर श्री रामदयाल जी महाराज पहले ऐसे आचार्य रहे हैं जिनका चातुर्मास 1998-99 मे धार्मिक नगरी केकड़ी में हुआ था जो कि भव्य व ऐतिहासिक रहा था।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

DESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें08 Sep

अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान।

*अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान* *अवैध शराब के खिलाफ टीकमगढ़ पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें07 Sep

टीकमगढ़ में 160%जलकर वृद्धि और दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। पवन घुवारा

टीकमगढ़ में 160% जलकर वृद्धि और दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर :…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
DESH 24X7 LIVE NEWS
ताज़ा ख़बरें05 Sep

​कुआंगोंदी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजा खान रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद 9174400910 दल्ली राजहरा, डौंडी|शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
Uncategorized05 Sep

माँ नर्मदा एकेडमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन “राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा, संस्कार और आत्मीयता का अटूट बंधन है।” माँ नर्मदा एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर “रक्षा का बंधन – संस्कारों का वंदन” थीम के अंतर्गत राखी मेकिंग प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक, सुंदर एवं संदेशात्मक राखियों का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियाँ परिवहन विभाग के कर्मचारियों को बाँधी गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उन्हें राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की तथा समाज की सेवा और सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं “सम्मान और सुरक्षा के अटूट बंधन” का प्रेरणादायक संदेश दिया। राखी बाँधने के इस विशेष आयोजन से विद्यार्थियों एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों के बीच आत्मीयता, सम्मान और अपनत्व का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. मनोज नाहर एवं डॉ. रीना नाहर तथा माँ नर्मदा एकेडमी के प्राचार्य श्री जितेंद्र पारासर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम रक्षाबंधन के पावन पर्व को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रति सम्मान, सेवा, सुरक्षा और सद्भाव का संदेश देने वाला प्रेरणादायक आयोजन बना। माँ नर्मदा एकेडमी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए रचनात्मकता, संस्कार और सामाजिक सरोकार का एक सुंदर उदाहरण सिद्ध हुआ।

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!