Site icon desh 24×7

बल्देवगढ जनपद पंचायत के गांव तमौरा में नल-जल योजना पिछले 3 महीने से बंद पड़ी। ग्रामीण पानी पीने के लिए तड़प रहे हैं। करोड़ों रुपए की राशि शोरूम रह गई योजना ग्रामीण

टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ ब्लॉक के तमोरा गांव में नल जल योजना पिछले तीन महीने से बंद है। इसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

गांव की आबादी करीब 1800 है। जल आपूर्ति बंद होने के बाद लोग तालाब से पानी भरकर ला रहे हैं। कई लोग इस पानी को छानकर पीने को मजबूर हैं। कुछ घरों में हैंडपंप भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है।

 

बिजली बिल बकाया होने से सप्लाई बंद ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बिल बकाया होने के कारण योजना की बिजली आपूर्ति बंद है। बताया गया है कि करीब 6 लाख रुपये का बिल बकाया है। इस वजह से जल टंकी से सप्लाई नहीं हो पा रही है और ट्रांसफॉर्मर भी खराब हो गया है।

 

गांव की महिलाओं का कहना है कि पानी की व्यवस्था नहीं होने से तालाब से पानी लाना पड़ता है। कई लोगों का कहना है कि गंदा पानी पीने से बच्चों की तबीयत भी खराब हो रही है।अधिकारी बोले-मामले की हो रही जांच बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कुछ ग्राम पंचायतों में जल योजनाओं की बिजली आपूर्ति शुरू की गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं पीएचई विभाग का कहना है कि योजना का मेंटेनेंस ग्राम पंचायत को देखना है और बिल भुगतान को लेकर पंचायत व ठेकेदार के बीच प्रक्रिया में स्पष्टता की जरूरत है।

Exit mobile version