Site icon desh 24×7

गांधी चौक वार्ड क्र.20 पार्षद रोशन पटेल ने 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो निषेध दवा

राजा खान -रिपोर्टर देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो बालोद 9174400910

दल्ली राजहरा :-गांधी चौक वार्ड 20 के पार्षद श्री रोशन पटेल ने वार्ड में आयोजित उन्मूलन अभियान में आयुष्मान अरोग्य मंदिर गांधी चौक वार्ड 20 के केंद्र में पहुंच कर 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाया पोलियो के रोकथाम की दवा ।बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’, पोलियो उन्मूलन अभियान में निभाई ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 20 पार्षद रोशन पटेल ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक माता-पिता अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं आजीवन विकलांगता का कारण बनने वाली बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम समय पर दी जाने वाली पोलियो की दवा है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि “स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो-मुक्त भारत का निर्माण तभी संभव है, जब समाज का हर वर्ग इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाए।”

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं मितानिन दीदी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा अभिभावकों को नियमित टीकाकरण और पोलियो उन्मूलन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

पार्षद रोशन पटेल ने अभियान में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मितानिन कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों से ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बन रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से दल्ली राजहरा सहित पूरा देश पोलियो-मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।

“दो बूंद ज़िंदगी के” वाले इस अभियान में मुख्य रूप से स्वास्थ विभाग के सुपरवाइजर रेखू राम साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रश्मि ठाकुर , मितानिन गामिनी गौर , सुलोचना मेश्राम एवं अन्य विभागीय कर्मियों की उपस्थिति में पोलियो निषेध अभियान चलाया गया ।

 

Exit mobile version