Site icon desh 24×7

टीकमगढ़ शनिवार कांग्रेस शाम ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और उज्जैन जमीन घोटाला के विरोध प्रदर्शन

टीकमगढ़ में शनिवार शाम कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में प्रदर्शन।

युवा कांग्रेस । मध्य प्रदेश सीएम डा मोहन यादव का पुतला दहन करने कि कोशिश लेकिन पुलिस ने पुतले को छीना उज्जैन जमीन घोटाला ,राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर

गांधी चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उसे छीन लिया।

प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष पार्थ सिंह ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में सामने आई चोरी और कथित अनियमितताओं ने देशभर केलोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड और टीकमगढ़ के नागरिकों ने भी श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धापूर्वक योगदान दिया था, ऐसे में चोरी की खबरें आम जनमानस को आहत करती हैं।

मंदिर में चोरी

RAM MANDIR CHANDA CHORI?

युवा कांग्रेस ने उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा खरीदी गई भूमि को लेकर उठ रहे सवालोंपर भी विरोध दर्ज कराया। संगठन ने इस मामले में पारदर्शी जांच की मांग की।

इस अवसर पर कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम जायसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर, एसडीओपी राहुल कटरे और कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक सहित पुलिस बल मौजूद था।

Exit mobile version