जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
MOHAMMAD IMRAN RAJA BALOD CHHATTISGARH
दल्ली राजहरा (बालोद)। मुहर्रम की 10 तारीख यानी यौमे-ए-आशुरा के मुकद्दस मौके पर दल्ली राजहरा के रेलवे कॉलोनी स्थित जामा मस्जिद में विशेष नमाज़-ए-आशुरा की नमाज पढ़ाई गई । इस दौरान क्षेत्र के मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में अकीदतमंद मस्जिद में नमाज़ अदा करने पहुंचे।
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
मस्जिद के ईमाम अब्दुल बशीर साहब की सदारत में नमाजे जुम्मा बाद मुहर्रम की आशुरा विशेष नमाज़ मुकम्मल पढ़ाई गई।
नमाज़ के बाद आयोजित विशेष कार्यक्रम मे जामा मस्जिद के नायब इमाम अक़ीक़ नूरी साहब,और दल्ली राजहरा मदरसा के हाफ़िज़ जनाब गुलाम सिमनानी रजवी साहब हाफ़िज़ मुन्नवर साहब के द्वारा कर्बला के मैदान में हक और इंसानियत के लिए शहीद हुए हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की महान शहादत को याद किया गया। अकीदतमंदों ने नम आंखों से शहीदों की बारगाह में नज़राना-ए-अकीदत पेश करते हुए ईसाले-सवाब किया।
नमाज़ और तकरीर के बाद मुल्क में आपसी भाईचारे, कौमी एकता, तरक्की और अमन-ओ-शांति कायम रहने के लिए सामूहिक रूप से विशेष दुआ मांगी गई। इस दौरान मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों सहित स्थानीय मुस्लिम नागरिक और भारी संख्या में युवा व बुजुर्ग नमाज़ी मौजूद रहे। बाद नमाज जुम्मा हुसैनी लंगर का भी इंतजाम रखा गया |