राजा खान -रिपोर्टर देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद:- 9174400910
दल्लीराजहरा :-डौंडी कुआंगोंदी के शाला प्रवेश उत्सव में ‘शत वृक्षम अभियान’ का शुभारंभ, नव प्रवेशियों को मिली ‘वृक्ष मित्र’ की उपाधि !
पहली, छठवीं, नवमी के 3 स्कूलों ने मनाया उत्सव। तिलक, मिठाई, गणवेश के साथ हर बच्चे को भेंट किया गया पौधा
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव 2026-27 पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। शासकीय प्राथमिक शाला, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआंगोंदी ने संयुक्त रूप से विद्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य श्री एम. खरे ने की मुख्य अतिथिः भानुराम नागवंशी, तोमेस्वरी साहू विशेष अतिथिः छगन लाल यदु, ईश्वरी साहू, ऋतु मिश्रा एवं उत्तरा बाई साहू, श्री ओंकार चंद्राकर, श्री भुवन मिश्रा उपस्थिति थे।
कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला की कक्षा पहली, पूर्व माध्यमिक शाला की कक्षा छठवीं और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा नवमी के नव प्रवेशी विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया गया। सभी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई बांटी गई और गणवेश वितरित कर विद्यालय परिवार में शामिल किया गया।
उत्सव को खास बनाते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शिल्पी राय ने हर नव प्रवेशी को पौधा भेंट किया। बच्चों को वृक्ष मित्र की उपाधि दी गई और उन्हें विद्यालय परिसर में पौधे लगाने व उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
इसी के साथ श्रीमती शिल्पी राय ने अपने शत वृक्षम अभियान की शुरुआत भी की। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों से आग्रह’ किया कि अब से हर कार्यक्रम की शुरुआत पेड़ लगाकर की जाए।
श्रीमती राय ने कहा, “इस पहल से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की आदत बनेगी और भावी पीढ़ी को समाज के हित में सकारात्मक व्यवहार करने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, अतिथियों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और शत वृक्षम अभियान के लिए श्रीमती शिल्पी राय को शुभकामनाएं दीं।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
