Site icon desh 24×7

पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला आड़ेझर में समर कैंप का समापन !

पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला आड़ेझर में समर कैंप का समापन !

राजा खान रिपोर्टर – देश 24 लाइव न्यूज़ 9174400910

डौंडी। पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला आड़ेझर में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप कि शुरुआत 5 जून को कि गई व इसका समापन 14 जून को उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गणेश राम ताराम जी एवं समस्त शाला प्रबंधन समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानपाठक श्रीमती शबनम खूबरागड़े ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक क्षमता, शारीरिक दक्षता एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को विकसित करना था। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन आयोजित विविध गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने के प्रति रुचि, आत्मविश्वास एवं नवाचार की भावना का विकास हुआ है।

 

समर कैंप के दौरान योग, प्राणायाम, ध्यान, संगीत, नृत्य, चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़, पौधरोपण, मटका एवं कलश सज्जा, मेहंदी डिजाइन, मिट्टी कला तथा विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षाविद् नरेंद्र पटेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अवकाश के समय में समर कैंप में भाग लेकर बच्चे शिक्षा के साथ-साथ अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को भी निखार रहे हैं, जो अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दिया मोमेंटो: कार्यक्रम के अंत में समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शकील हुसैन ने किया। उपस्थित अतिथियों, पालकों एवं शिक्षकों ने समर कैंप की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत अच्छी पहल बताया। इस दस दिवसीय समर कैंप में शाला के शिक्षको व बच्चो का विशेष योगदान रहा है।

Exit mobile version