Site icon desh 24×7

विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में हुआ वृक्षारोपण

राजा खान रिपोर्टर – देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो बालोद 9174400910
डौंडी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पौधारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं बालोद जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर जिला अधिकारी सुरेश देशमुख, सह जिला अधिकारी शैलेंद्र सोनवानी, दिनेश तापड़िया, महाविद्यालय के प्राचार्य योगेश्वर साहू, सुरेश निर्मलकर, अब्दुल इब्राहिम, निखिल भारद्वाज, संजय बंजारे एवं सह प्रचार प्रमुख राजेश्वरी देशमुख सहित महाविद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया। उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

Exit mobile version