Site icon desh 24×7

12वीं बोर्ड परीक्षा में समृद्धि कासर बनीं स्कूल टॉपर, निर्मला स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

12वीं बोर्ड परीक्षा में समृद्धि कासर बनीं स्कूल टॉपर, निर्मला स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Ik.राजा खान -रिपोर्टर:- जिला ब्यूरो चीफ बालोद

देश 24 लाइव न्यूज़ :-मो.9174400910

दल्लीराजहरा :-सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही निर्मला इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दल्ली राजहरा में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक अर्जित कर स्कूल एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है। विशेष रूप से विज्ञान संकाय की छात्रा समृद्धि कासर ने 91.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

विज्ञान संकाय में सुधिक्षा प्रजापति ने 89.8% तथा आर स्नेहा ने 85.4% अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं वाणिज्य संकाय में दिशा जैन ने 90.6% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा निवेश गोगड़ ने 89.8% तथा संस्कार जैन ने 86.8% अंक हासिल कर अपनी मेहनत का शानदार परिणाम प्रस्तुत किया।

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इनमें श्रेया यादव ने 84.8%, अदित जैन ने 84.6%, अक्षय चंद्राकर ने 84.2%, स्नेहा पटेल ने 84%, कुणाल देशमुख ने 83.9%, गर्व तलरेजा ने 83.8% तथा पर्णिका चंद्रभोई ने 83.8% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में निर्मला स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था तथा पिछले कई वर्षों से विद्यालय के छात्र-छात्राएं जिले में लगातार बेहतर परिणाम देकर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर जोसिया मैरी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष 12वीं के छात्रों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन किया, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत के समन्वय से यह सफलता संभव हो सकी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक सिस्टर सचिता फ्रांसिस, उपप्राचार्य सिस्टर लीना फ्रांसिस सहित समस्त शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Exit mobile version