Site icon desh 24×7

‘क्षितिज फिटनेस एंड वेलनेस क्लब’ दल्ली राजहरा में भव्य आगाज़; बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक नई पहल

दिनांक 9 मई, शनिवार को सायं 6:00 बजे दल्ली राजहरा में Kshitij Fitness and Wellness Club का शुभ उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि:
1. श्रीमान तोरण लालजी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका, दल्ली राजहरा
2. श्रीमान कमलजीत सिंह, केंद्रीय महासचिव, (एटक)

विशेष अतिथि:
1. डॉ. अंकित निगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुष्पा अस्पताल
2. श्रीमान राजेश घागरे, वेलनेस कोच, नागपुर
3. श्रीमान विजय घागरे, वेलनेस कोच, नागपुर
4. श्रीमान राजकिशोर महंती

सभी गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में क्लब का उद्घाटन किया गया।

हमारा सफर: ऑनलाइन से ऑफलाइन तक
पिछले कुछ समय में ऑनलाइन माध्यम से हमने हजारों लोगों की सेहत में सकारात्मक बदलाव लाकर बेहतरीन परिणाम हासिल किए हैं। उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब हम ऑफलाइन Kshitij Fitness and Wellness Club लेकर आए हैं, ताकि लोगों की जिंदगी में सीधे जुड़कर और बड़ा बदलाव ला सकें।

हमारा उद्देश्य: “हर घर स्वस्थ रहे”
Kshitij Fitness and Wellness Centre की स्थापना ‘मिशन फिट इंडिया’ के अंतर्गत की गई है। हमारा लक्ष्य है लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, बिगड़ी हुई दिनचर्या और खान-पान की आदतों को सुधारना, और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन देना।

हमारी गतिविधियाँ:
हम यहाँ कार्डियो, बॉडी वेट वर्कआउट, मेडिटेशन, योग, ज़ुम्बा जैसी कई स्वास्थ्यवर्धक एक्टिविटीज़ के माध्यम से लोगों को फिटनेस की सही जानकारी दे रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सके।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने क्लब के उद्देश्य की सराहना की और ‘स्वस्थ भारत’ के निर्माण में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।

Kshitij Fitness and Wellness Club – आपका अपना स्वास्थ्य साथी
पता: क्षितिज फिटनेस एंड वैलनेस क्लब, जैन भवन चौक, दल्ली राजहरा

Exit mobile version