सिद्धार्थ गौतम हुमने ने बढ़ाया दल्लीराजहरा का मान, 95% अंक लाकर बालोद जिला मेरिट के टॉप-10 में बनाई जगह
LAL MOHAMMAD
शासकीय प्राथमिक शाला केलाबाड़ी क्रमांक-02, दल्लीराजहरा के छात्र सिद्धार्थ गौतम हुमने ने कक्षा 5वीं केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बालोद जिले की मेरिट सूची के टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। सिद्धार्थ की इस उपलब्धि से विद्यालय, संकुल पुराना बाजार राजहरा तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
सिद्धार्थ गौतम हुमने पिता श्री खेलू राम हुमने की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती दीप्ति पाण्डेय सहित समस्त शिक्षकों ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि सिद्धार्थ ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
विद्यालय परिवार ने सिद्धार्थ की इस उपलब्धि को शाला के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि लगातार बेहतर शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। इस अवसर पर छात्र की सफलता पर अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दीं।