Site icon desh 24×7

पैसेंजर ट्रैन से कटकर युवक-युवती की मौत : दल्ली राजहरा-सल्हाई टोला के पास हुआ हादसा

दल्ली राजहरा-सल्हाई टोला मार्ग में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, दल्ली राजहरा से अंतागढ़ जा रही पैसेंजर की चपेट में आने से एक प्रेमी जोड़े की दर्दनाक मौत हो गई। अभी इस हादसे की पुष्टि नहीं हो पायी है कि मामला आत्महत्या का है या हादसा।

मिली जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा-अंतागढ़ पैसेंजर सुबह करीब 3:25 बजे रवाना हुई थी। इसी दौरान 3:25 से 3:35 बजे के बीच दल्ली राजहरा स्टेशन से 4 किलोमीटर आगे, सलहाईटोला के बीच रेलवे किलोमीटर 957/2-3 पर यह घटना हुई।

दोनो शव पटरी के बीचो-बीच पड़े मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा इतना भीषण था कि एक शव का हाथ शरीर से अलग कटा हुआ मिला, जो घटना की गंभीरता को दर्शाता है।

मृतक युवक की पहचान जितेश्वर दल्ली राजहरा निवासी एवं युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक भी बरामद हुई है, जो मृतक युवक की बताई जा रही है। इसी बाइक के आधार पर युवक की पहचान संभव हो पाई।

डौंडी पुलिस एवं आरपीएफ मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है

 

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Exit mobile version