Site icon desh 24×7

संभागायुक्त अनिल सुचारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कार्यों का किया औचक निरीक्षण

*संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

 

टीकमगढ़। सागर संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने आज टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रगति का जायजा लिया।

 

संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने महेन्द्र सागर तालाब एवं पीजी कॉलेज स्थित गणेश मंदिर के पास स्थित बावड़ी में किए गए कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जल संरचनाओं के संरक्षण, साफ-सफाई एवं उनके प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर एस डी एम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा,तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सत्येंद्र सिंह गुर्जर, सी एम ओ नगरपालिका टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेत रहे।

Exit mobile version