Site icon desh 24×7

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में 2 दिवसीय मेगा काम्बिंग आपरेशन जिले में अपराधियों में हड़कंप

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

 

SP श्री मनोहर सिंह मण्डलोई के नेतृत्व में 2 दिवसीय मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन— जिले में अपराधियों में हड़कंप

 

नशामुक्ति की दिशा में बड़ा कदम:—105 प्रकरण, 106 आरोपियों से 508 लीटर अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त 02 बाइक जब्त

 

अवैध हथियारों के विरुद्ध कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई,पुलिस ने 02 देशी कट्टे व 03 जिंदा कारतूस किए बरामद

 

कॉम्बिंग गश्त के दौरान व्यापक चेकिंग, 452 वाहन चेक, 66 पर चालानी कार्रवाई

 

टीकमगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में दिनांक 25 से 26 अप्रैल 2026 तक विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित वारंटों की तामीली, अपराधियों की धरपकड़ एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।

 

जिलेभर में व्यापक पुलिस बल की तैनाती

अभियान के दौरान जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों एवं 09 पुलिस चौकियों में सघन चेकिंग एवं गश्त की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की गई।

 

वारंट/समंस तामीली में उल्लेखनीय सफलता

अभियान के दौरान कुल 440 वारंट एवं समंस तामील किए गए, जिनमें—

▪️ 44 गिरफ्तारी वारंट

▪️ 12 स्थायी वारंट (जिसमें 5 वर्ष से अधिक समय से फरार 02 आरोपी)

▪️ 162 जमानती वारंट

▪️ 222 समंस

 

बदमाशों पर पैनी नजर

अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई—

▪️ 58 हिस्ट्रीशीटर

▪️ 95 निगरानी/गुंडा बदमाश

▪️ 07 जेल से रिहा अपराधी

 

अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

आबकारी अधिनियम के तहत 105 प्रकरण दर्ज कर 106 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कुल 508 लीटर अवैध शराब (कीमती ₹1,72,111/-) एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल (कीमती लगभग ₹67,000/-) जप्त की गई।

 

अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई

 

कॉम्बिंग गश्त अभियान के तहत थाना दिगोड़ा एवं चौकी खिरिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 02 देशी कट्टे (315 बोर) एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

यातायात नियमों का सख्ती से पालन

▪️ 452 वाहनों की जांच की गई

▪️ 66 चालानी कार्रवाई की गई

▪️ ₹19,500 समन शुल्क वसूला गया

 

अभियान रहेगा सतत जारी

पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

 

टीकमगढ़ पुलिस — सुरक्षा, सतर्कता और विश्वास का संकल्प

Exit mobile version