आजमगढ का पुलिस कप्तान अपराधी है उसकी जगह जेल है । भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह
लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
भाजपा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आजमगढ़ SP को लेकर अजीब बयान दिया है।
BJP एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आजमगढ़ का पुलिस कप्तान अपराधी है,उसकी जगह जेल है।
मऊ में आयोजित ‘दिशा’ समिति की बैठक उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने अपनी ही सरकार के पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी।
एमएलसी देवेंद्र सिंह ने आजमगढ़ के एसपी डॉ. अनिल कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर जेल भेजने की मांग कर दी।
मीडिया से बातचीत में एमएलसी सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “आजमगढ़ का पुलिस कप्तान अपराधी है
और उसकी जगह जेल में होनी चाहिए।”
उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी ‘गुडवर्क’ दिखाने के नाम पर फर्जी कार्रवाई कर रहे हैं।
एमएलसी ने एक मामले का हवाला देते हुए कहा कि वादी ने अपनी एफआईआर में स्पष्ट लिखा था
कि उसके साथ लूट या छिनैती नहीं हुई, बल्कि उसका बैग गिर गया था।
इसके बावजूद पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी कार्रवाई कर मामला दर्ज किया।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि एक भाजपा बूथ अध्यक्ष को फंसाने के लिए पुलिस ने उसकी आंख पर पट्टी बांधकर गोली मारी और उसे मुठभेड़ का रूप दे दिया।
एमएलसी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही एसपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई।
बताया जा रहा है कि यह मामला अभिषेक उर्फ धर्मेंद्र सिंह से जुड़ा है,
जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस की एसओजी और कोतवाली पुलिस ने जियो कंपनी के मैनेजर से लूट के आरोप में
‘हाफ एनकाउंटर’ के बाद गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
और वह जीयनपुर कोतवाली
