Site icon desh 24×7

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में दिगोढा पुलिस की त्वरित कार्रवाई फायरिंग करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

 

*SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में दिगोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई:—फायरिंग करने वाला आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार*

 

*अवैध हथियार जब्त, घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश*

 

जिला टीकमगढ़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन्हीं निर्देशों के तहत थाना दिगौड़ा पुलिस ने गंभीर आपराधिक घटना में त्वरित सफलता प्राप्त की है।

 

दिनांक 21 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 05:00 बजे थाना दिगौड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुहरगुंवा में एक विवाह कार्यक्रम के दौरान आरोपी दीपक अहिरवार (उम्र 18 वर्ष, निवासी कछौरा थाना पलेरा) द्वारा अवैध देशी कट्टा .315 बोर से फायर कर सूरज अहिरवार (उम्र 17 वर्ष, निवासी देरी थाना खरगापुर) को जान से मारने की नीयत से गोली मारी गई।

 

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना दिगौड़ा में तत्काल अपराध क्रमांक 106/26 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए नामजद आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर सैराई तिगैला, ग्राम धामना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का देशी कट्टा 315 बोर एवं एक खाली खोखा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

 

इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में निरीक्षक मनीष मिश्रा, प्रधान आरक्षक राकेश घोष, प्रधान आरक्षक अभय, आरक्षक राघवेन्द्र, आरक्षक नीलू एवं आरक्षक अरुण चौहान की उल्लेखनीय भूमिका रही।

 

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई कानून के प्रति प्रतिबद्धता और अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति को दर्शाती है।

Exit mobile version