Jila reporter Suresh Kumar Chaudhari Tikamgarh Madhya Pradesh 
*आईजी श्री मिथिलेश शुक्ला ने डीआईजी श्री विजय खत्री एवं एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के साथ पुलिस अधिकारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक*
*आईजी महोदय एवं डीआईजी महोदय ने पुलिस अधीक्षक के नवाचारों को सराहा*
*टीकमगढ़ पुलिस के प्रयासों को आईजी महोदय ने की प्रशंसा, अपराध नियंत्रण में दिखा असर*
पुलिस कंट्रोल रूम टीकमगढ़ में *आईजी सागर जोन श्री मिथिलेश शुक्ला* द्वारा *डीआईजी श्री विजय खत्री एवं एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई* की उपस्थिति में जिले के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण *अपराध समीक्षा बैठक* आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, लंबित प्रकरणों और अपराध नियंत्रण की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की गई।
*लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर*
आईजी महोदय ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही चालानों को समयबद्ध तरीके से न्यायालय में प्रस्तुत करने और प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
*गुमशुदा व्यक्तियों की खोज प्राथमिकता में*
गुम इंसान, बालक एवं बालिकाओं के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को तत्काल खोज कर सुरक्षित दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश*
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विरुद्ध अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने, तथा खातमा और खारिजी प्रकरणों के शीघ्र निपटान के निर्देश दिए गए।
*विशेष अधिनियमों में प्रभावी कार्रवाई पर जोर*
आईजी महोदय ने लघु अधिनियम, जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थायी वारंटों की तामील और वारंटियों की न्यायालय में पेशी सुनिश्चित करने को कहा गया।
*शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश*
सीएम हेल्पलाइन सहित सभी शिकायतों का समयसीमा में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
*जनसंवाद और जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश*
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखें और जनसंवाद के माध्यम से नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान गांव-गांव तक पहुंचाएं।
👉 *टीकमगढ़ पुलिस के प्रयासों की सराहना*
बैठक के दौरान आईजी महोदय ने जिले में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय कार्यवाही जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे, एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम, रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल, सूबेदार श्री उत्तम सिंह सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
