जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी बलदेवगढ़ टीकमगढ़ 
SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, चंदेरा अंतर्गत हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
महिला पर जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई, पति और ससुर को भेजा गया जेल
टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना चंदेरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 अप्रैल 2026 को ग्राम वीरपुरा निवासी श्रीमती धनदेवी रैकवार (उम्र 27 वर्ष) के साथ उनके पति हरिओम बाढई एवं ससुर घंसू उर्फ घनश्याम बाढई द्वारा मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज झांसी में चल रहा है।
घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना चंदेरा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 74/26 धारा 296, 109, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चंदेरा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की तलाश करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों आरोपी हरिओम बाढई एवं घंसू उर्फ घनश्याम बाढई को दिनांक 14 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. रश्मि जैन, उनि. दयाराम चक्रवर्ती, सउनि. रेवाराम सिंह , प्र.आर. 283 बृजेश शर्मा, प्र.आर. 192 घनश्याम खटीक, आर. 437 जितेन्द्र, आर. 6:32 रूपेश दीक्षित, आर. 566 योगेन्द्र, आर. 713 गणेश, आर. 729 वीरन, आर. 62 अरुण, आर. 711 मोहित, आर.217 बृजेश, आर. चालक 667 अरविन्द, आर. 142 राजेश म.आर. 423 अंकिता, म.आर. 497 सुनीता, म.आर. 298 मानेश का सराहनीय योगदान रहा।
टीकमगढ़ पुलिस — अपराधियों के विरुद्ध सख्त, आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
