Site icon desh 24×7

डॉ भीमराव अंबेडकर जी जयंती के अवसर पर अम्बेडकर जी की तस्वीर गायब,जतारा में शासन के कार्यक्रम में मंचासीन संविधान पदस्थ विधायक की मौजूदगी में लापरवाही

**अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की तस्वीर गायब: जतारा में शासन के कार्यक्रम में मंचासीन संविधान पदस्थ विधायक की मौजूदगी में लापरवाही *

टीकमगढ़। जतारा के सामुदायिक भवन में शनिवार 11 अप्रैल 2026 को शासन द्वारा आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम में बाबा साहब की तस्वीर मंच से नदारद रहने पर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए बैनर पर मुख्यमंत्री और जतारा विधायक हरिशंकर खटीक सहित अन्य नेताओं की तस्वीरें तो प्रमुखता से लगाई गई थीं, लेकिन संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर या प्रतिमा को मुख्य मंच पर कहीं भी स्थान नहीं दिया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं विधायक हरिशंकर खटीक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति में हुई इस बड़ी चूक को स्थानीय लोगों ने बाबा साहब का अपमान और प्रशासन की घोर लापरवाही करार दिया है। जयंती के नाम पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में ही जयंती महापुरुष की उपेक्षा करना एक निंदनीय घटना है, जिसे लेकर अब क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं। सूत्रों से जानकारी प्राप्त हो रही है सार्वजनिक स्थल पर मुद्दा हो सकता।

Exit mobile version