*
टीकमगढ़।आज सभी बूथों पर भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया व ध्वजारोहण किया गया,मुख्यममंत्री डॉ मोहन यादव का लाईव संबोधन सुना गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि जिले के सभी 808 बूथों पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में भव्य रूप से 47 वां भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया व ध्वजारोहण किया गया।बूथों पर बूथ अध्यक्ष, संयोजक, मुख्य वक्तागण व अतिथि उपस्थिति रहे एवं वहीं बूथ स्थल पर पूर्व संध्या में स्वच्छता कार्यक्रम, रंगोली कार्यक्रम व दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम जिला संयोजक महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव रहे। नगर मंडल द्वारा नगर भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कौशल किशोर भट्ट, वरिष्ठ नेता उषा दुबे, महामंत्री मनोज देवलिया व अश्वनी चढ़ार, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका अभिषेक खरे रानू, जिला उपाध्यक्ष विकास यादव, मंत्री पुष्पा यादव, मीरा खरे व दामोदर अहिरवार उपस्थित रहे। नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी द्वारा संचालन व भाजपा उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेले द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित किया गया, उसके बाद सरोज राजपूत के द्वारा ध्वजारोहण के साथ सभी ने राष्ट्रगान गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया जहां 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमि पूजन किया गया। अंतिम में वरिष्ठ भाजपाईयों का सम्मान कार्यक्रम किया गया। लाईव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की स्थापना जन कल्याण के लिए की गई, इसका आधार कार्यकर्ता था जो देश को अपनी धरोहर व परिवार मानते हुए पूरे समर्पण के साथ सेवा भाव में लगा रहा है और आज भाजपा सरकार अंतिम छोर तक के व्यक्ति एंव गरीब वंचित व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में लाई है। नगर कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा संगठन बड़े संघर्षों के बाद स्थापित होने वाली एक पार्टी है जिसने अपना प्रत्येक क्षण व जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया है और उसका उद्देश्य जन कल्याण के साथ-साथ लोगों में राष्ट्र चेतना की भावना को जागृत करना है। भाजपा सरकार ने गरीबों को उनके हक दिलवाने के लिए हर संभव सफल प्रयास किया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कौशल किशोर भट्ट ने कहा कि भाजपा पार्टी ने हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना रखी है और स्थापना का मूल उद्देश्य ही राष्ट्र की उन्नति एवं भारतीय संस्कृति को संजोए रखने से सीधा जुड़ा है। वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच से निकलकर आए कार्यकर्ता की मूलक है जिसने समाज और राष्ट्र को वैश्विक मंच पर सांस्कृतिक मूल्यों के साथ पुनः जागृत करते हुए नई पहचान दिलाई है और भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नगर कार्यालय में सुशीला राजपूत,पूनम अग्रवाल, वंदना जायसवाल, संध्या सोनी, प्रतेंद्र सिंधई, ब्रजकिशोर तिवारी,जनमेजय तिवारी,डॉ सुमित उपाध्याय, मुन्ना लाल साहू, विवेक अग्रवाल, प्रशांत जैन, शिवचरण उटमालिया, आदित्य परमार, मनीष श्रीवास्तव, शक्ति दोंदरिया,शुभम व्यास,स्वप्निल तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, जाहिद खान,देवेंद्र नापित, ज्ञानेंद्र सिंह ,प्रवीण चौधरी, देवेंद्र सेन, मनोहर अहिरवार, आकाश अवस्थी, जैकी यादव, चीकू यादव,कुंवर अक्षय सिंह,अजय सिंह गौर,सूरज कड़ा, हनी जैन,संस्कार रजक, हिमांशु जैन, अशोक मैडी राय,शुभ शेषा, अरविंद श्रीवास्तव, अंकित तिवारी, शिवाजी नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
